'ये वो नहीं है' पुलिस की गिरफ्त में सैफ का हमलावर....CCTV में दिखने वाले का चेहरा अलग...लोग कर रहे हैं सवाल?

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में रविवार को मोहम्मद शरीफुल इस्लाम आजाद को गिरफ्तार किया है. जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: January 22, 2025 8:09 AM IST
saif attacker police arrested not he the same as seen in the cctv people said mumbai police confused
saif attacker police arrested not he the same as seen in the cctv people said mumbai police confused

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में रविवार को मोहम्मद शरीफुल इस्लाम आजाद को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं सैफ के घर से शरीफुल के 19 फिंगरप्रिंट भी कलेक्ट किए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. लेकिन शहजाद की तस्वीर और वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. यूजर्स का कहना है कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका हुलिया सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर से बिल्कुल मेल नहीं खाता, जिसने सैफ के घर में घुसकर उन पर हमला किया था. यूजर्स ने शहजाद की तस्वीर को सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर की तस्वीर से मिलाकर देखा है. उनका कहना है कि दोनों शख्स बिल्कुल अलग हैं. सबूत के तौर पर यूजर्स ने गिरफ्तार शहजाद और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हमलावर की तस्वीर एक्स पर शेयर की है.

सैफ पर हमले के मामले में गिरफ्तार शहजाद और सीसीटीवी में दिखे हमलावर के बारे में क्या कह रहे हैं यूजर्स

एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक बच्चा भी कह सकता है कि दोनों अलग-अलग हैं. एक ही व्यक्ति नहीं हैं. हैरानी की बात यह है कि मामला इतनी जल्दी बढ़ गया और सीमा का मुद्दा बन गया. सीसीटीवी में जो दिख रहा है और गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति में कोई समानता नहीं है.

‘मुंबई पुलिस कन्फ्यूज है, मीडिया सर्कस चल रहा है’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक अन्य यूजर ने भी गिरफ्तार शहजाद और सीसीटीवी हमलावर की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, ‘कल आकाश कनौजिया था और अब वह शरीफुल है. मुंबई पुलिस कन्फ्यूज है. मीडिया सर्कस चल रहा है. ये वो नहीं है जो सीसीटीवी में दिखा था.

वहीं एक यूजर ने कहा कि ये फोटो देखकर मुझे तो कोई समानता नहीं नजर आ रही है आपको आ रही है क्या?

लोगों का मानना है कि पुलिस बार-बार हमलावर के हमशक्ल को पकड़ रही है लेकिन असली हमलावर अभी तक नहीं पकड़ पाई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.