फिल्म सैयारा का जादू
Saiyaara: सैयारा फिल्म का टाइटल ट्रैक पूरे देश में धूम मचा रहा है. क्या आप जानते हैं इसे किसने गाया है? अगर आप अरिजीत, अरमान मलिक, जुबिन नौटियाल गेस कर रहे हैं तो बिल्कुल गलत है. इस गाने को अपनी जादुई आवाज से सजाने वाले हैं फहीम अब्दुल्ला, जिन्होंने इसे अपने पुराने साथी अर्सलान निजामी और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची के साथ मिलकर कंपोज किया.