सलमान खान ने ऐसा क्या कहा कि बिलबिलाया पाकिस्तान, आखिर क्यों आया आतंकी वॉचलिस्ट में 'भाईजान' का नाम?

Salman Khan-Pakistan Controversy: रियाद के जॉय फोरम 2025 में बलूचिस्तान पर टिप्पणी के बाद सलमान खान को पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी करार दिया गया है,

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Updated: October 27, 2025, 1:55 PM IST

Salman Khan-Pakistan Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बलूचिस्तान पर अपनी हालिया टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए हैं, जिससे पूरे पाकिस्तान में आक्रोश फैल गया है. कई रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने कथित तौर पर अभिनेता को आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखा है. यह सूची उन लोगों के लिए आरक्षित है जिनके आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह है.

बलूचिस्तान के लोग हैं…अफ़ग़ानिस्तान के लोग हैं

रियाद में जॉय फोरम 2025 में सलमान,आमिर और शाहरुख खान शामिल हुए थे और इस दौरान एक चर्चा के दौरान, सलमान ने कहा, “इस समय, अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर उसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज़ करते हैं, तो वह सुपरहिट होगी. अगर आप कोई तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ का कारोबार करेगी क्योंकि दूसरे देशों से बहुत से लोग यहां आए हैं. बलूचिस्तान के लोग हैं, अफ़ग़ानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं… हर कोई यहां काम कर रहा है.’

बलूचिस्तान और पाकिस्तान पर क्या हबोले सलमान

चौथी अनुसूची में सूचीबद्ध होने का मतलब है कड़ी निगरानी, ​​आवाजाही पर प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई की संभावना. यह फैसला कथित तौर पर रियाद में जॉय फोरम 2025 में सलमान की टिप्पणियों के बाद आया है, जहां वे शाहरुख खान और आमिर खान के साथ मध्य पूर्व में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा करने के लिए उपस्थित हुए थे. इस टिप्पणी से जिसमें बलूचिस्तान और पाकिस्तान का अलग-अलग उल्लेख किया गया था. इस्लामाबाद के अधिकारी कथित तौर पर नाराज हो गए हैं, जो इसे पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन मानते हैं.

बलूच अलगाववादी नेताओं ने सलमान को किया शुक्रिया

हालाँकि, सलमान की टिप्पणी को बलूच अलगाववादी नेताओं का अप्रत्याशित समर्थन मिला है, जिन्होंने इस बयान का स्वागत अपने संघर्ष की प्रतीकात्मक स्वीकृति के रूप में किया है. बलूच स्वतंत्रता के एक प्रमुख समर्थक मीर यार बलूच ने अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सलमान के शब्दों ने “छह करोड़ बलूच लोगों के लिए खुशी ला दी है. बलूचिस्तान को विशिष्ट राज्य के रूप में मान्यता देकर, सलमान खान ने वह कर दिखाया है जिसे करने में कई देश हिचकिचाते हैं. यह सॉफ्ट डिप्लोमेसी का एक शक्तिशाली कदम है जो हमारी पहचान के प्रति वैश्विक जागरूकता को मज़बूत करता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.