दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेजा नोटिस? 4 हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है.

Published date india.com Updated: January 21, 2026 3:04 PM IST
salman-khan-delhi-high-court-notice-china based ai-voice-personality-rights
salman khan delhi highcourt notice

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अब एक नए कानूनी विवाद में घिर गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें नाटिस जारी कर 4 हफ्तों के अंदर जवाब मांगा है. ये नोटिस उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकी चुनौती को लेकर दिया गया है. दरअसल, चाइना बेस्ड एक AI वॉयस जेनरेशन प्लेटफॉर्म की याचिका पर सलमान को कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है. जिसमें एक्टर को पर्सनैलिटी राइट्स देने वाले अंतरिम रोक के ऑर्डर को हटाने की मांग की गई है.

मामले की सुनवाई के दौरान सलमान की तरफ से वकील निजाम पेश हुए. दरअसल, चीन-बेस्ड AI वॉइस जेनरेशन प्लेटफॉर्म ने अपनी याचिका में सलमान खान पर्सनैलिटी राइट्स के इंजंक्शन ऑर्डर को हटाने की मांग की है.

सलमान खान ने इससे पहले हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया था कि उनके नाम, आवाज़ छवि और पहचान का उनकी परमिशन के बिना उपयोग किया जा राह है. खासकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर एआई टूल्स के जरिए इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है.

अब ये विवाद कोर्ट में पहुंच गया है जहां AI वॉयस कंपनी कोर्ट से मांग कर रही है कि वो उससे पहले के आदेश को रद्द कर दे. 11 दिसंबर को कोर्ट ने सलमान खान को पर्सनॉलिटी राइट्स दिए थे जिसमें कोई भी कंपनी या व्यक्ति बिना उनकी परमिशन के उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है.

आख़िर क्यों हुआ हाईकोर्ट नोटिस?

जहां एक ओर AI टेक्नॉलॉजी दुनिया भर में अपने पैर पसार रही हैं. वहीं लोग इसका दुरुपयोग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. इस टेक्नॉलॉजी के जरिए आप किसी भी सेलेब की आवाज़, पहचान, स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं और उसे वायरल कर सकते हैं. ऐसे में ये तकनीक deepfake या voice cloning के रूप में भी सामने आती है जहां आप बिना किसी की परमिशन के पर्सनल फोटोज़ को गलत यूज़ करते हैं और उसका प्रचार करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कई सेलेब्स मांग चुके हैं पर्सनालिटी राइट

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत, सलमान खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर, अजय देवगन भी पर्सनालिटी राइट ले चुके हैं.

बता दें, कोर्ट ने सलमान खान को 4 हफ्ते के भीतर इस मामले में जवाब देने को कहा है. जिसके बाद वो दोनों की पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला देंगे. इसके बाद देखने वाली बात होगी कि AI बेस्ड कंपनी को सलमान की आवाज़ के इस्तेमाल के राइट्स मिलते हैं या नहीं. क्या वाकई इस राइट्स से तकनीक का मिसयूज़ करने वाले पर नकेल कसी जा सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.