Salman Khan gym photos 6 days before his birthday showing off his chest, biceps, and toned physique
अभिनेता सलमान खान अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिटनेस और लुक्स को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं. सुल्तान. दबंग. टाइगर जैसी फिल्मों सलमान अपने फिजीक से लोगों को दीवाना बना चुके हैं. हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर जिम करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं जिसे देखकर साफ लग रहा था कि उनके लिए उम्र बस एक नंबर है.
एक्टर की इन फोटोज़ में चेस्ट, बाइसेप्स, और टोन्ड फिजीक साफ नजर आ रही है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “काश मैं भी 60 साल की उम्र में ऐसा दिख सकूं, और अब सिर्फ 6 दिन बाकी है.”
पोस्ट शेयर करने के बाद सलमान के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. अभिनेता नील नितिन मुकेश ने लिखा, “ये तो हमारी विश है.” हरियाणवी कंटेंट क्रिएटर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी और कई फैंस ने अभिनेता को एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
सलमान खान इतनी उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटेड रहते हैं. वे जिम और ट्रेनिंग के साथ अपनी डाइट का भी काफी ख्याल रखते हैं.
अभिनेता हाल ही में बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आए थे. वहीं, इसके विजेता गौरव खन्ना बने थे. इसी के साथ ही सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे.
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे. फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है.
Add India.com as a Preferred Source
फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.