OMG!! सलमान देखेंगे ऐश्वर्या की फिल्म सरबजीत

ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म 'सरबजीत' के मेकर्स और सरबजीत की बहन चाहते थे कि सलमान ये फिल्म देखें।

Written by: Toshini Rathod
Updated: May 20, 2016, 1:10 PM IST

कहते हैं कि पहला प्यार हमेशा पहला प्यार ही रहता है, चाहे जो भी हो जाए, वो कभी भुलाए नहीं भूलता।  इसका जीता-जागता उदाहरण है बॉलीवुड के एक ऐसे एक्स-लवर्स की कहानी, जो सालों के बाद भी सबकी जुबां पर है। भले ही इस एक्स-कपल की कहानी पूरी नहीं हो पाई, पर जब भी इन दोनों का नाम एक साथ आता है, तो लोग चौंकन्ने हो जाते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के एक्स-कपल ऐश्वर्या और सलमान खान की, जिनकी लव स्टोरी का भले ही हैप्पी एंडिंग न हुआ हो, लेकिन आज भी दोनों का नाम एकसाथ लिया जाता है।

ये तो सभी जानते हैं कि दोनों के ब्रेकअप के बाद एक अरसा बीत गया है, जब दोनों ने ही एक-दुसरे से मिलने की कोशिश नहीं की है। बल्कि ये कहें तो गलत नहीं होगा कि दोनों ने एक-दुसरे को बेइन्तहा इग्नोर करने की कोशिश की है। कोई भी पार्टी हो, ये दोनों ही पूरी कोशिश करते हैं कि एक-दुसरे से इन्हें नज़र तक मिलाने की ज़रुरत न पड़े। लेकिन हाल ही में इन दोनों ने ही कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ शायद ठीक हो जाएगा। जब रिओ ओलंपिक के लिए सलमान के नाम का विरोध हो रहा था, तो उस वक्त ऐश्वर्या ही थी, जिन्होंने सलमान का साथ देते हुए उनके पक्ष में बयान दिया था। जिसे सुनने की उम्मीद न मीडिया को थी, न ही सलमान के फैन्स को।

फिर क्या था, सलमान कहाँ पीछे रहनेवाले थे। उन्होंने भी ऐश्वर्या की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया। हुआ ये कि ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म ‘सरबजीत’ के मेकर्स और सरबजीत की बहन चाहते थे कि सलमान ये फिल्म देखें। हालांकि सरबजीत की बहन दलबीर को ये डर था कि ऐश्वर्या के इस फिल्म में होने की वजह से सलमान ये फिल्म नहीं देखेंगे। पर ऐसा कुछ नही हुआ। सलमान ने इस फिल्म को देखने की इच्छा जताई। कहा जा रहा है कि ‘सरबजीत’ के निर्माताओं ने सलमान के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रनिंग का इंतजाम किया था। ये भी पढ़ें: जब सरबजीत के प्रीमियर में अभिषेक ने की ऐश्वर्या की बेइज्जती!

हालांकि इस मामले की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है कि उन्होंने ये फिल्म देखी या नहीं, लेकिन सलमान का इस फिल्म में इस तरह इंटरेस्ट दिखाना, किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मामले के बाद तो यही लग रहा है कि जल्द ही दोनों की यह तकरार ख़त्म हो जाएगी। बता दें कि सलमान ने तब दलबीर की मदद की थी, जब वो अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से किसी तरह बचा लेने की गुहार सबसे लगा रही थीं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.