धमकियों के बीच 60 बॉडीगार्ड्स और बुलेट प्रूफ कार से घिरे होंगे Salman khan, पैपराजी भी रखेंगे खास ख्याल

Salman khan security status: सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है. पुलिस सलमान को लेकर इस वक्त बेहद चौकन्नी है. हर छोटी-बड़ी मूवमेंट पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है.

Written by: Anu Singh Edited by: Anu Singh
Updated: October 19, 2024, 3:51 PM IST

Salman khan security status: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर हैं. लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार एक्टर को घमकियां मिल रही हैं. ये सिलसिला तब शुरु हुआ जब दो अज्ञात लोंगों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी. उस वक्त खबर आई थी कि बिश्नोई गैंग ने एक्टर को मारने सुपारी दी है. पहले भी कई बार एक्टर को मारने की धमकी दी जा चुकी है. अब हाल ही में जाने-माने नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है. फिलहाल एक्टर को सुरक्षा मुंबई पुलिस की प्राथमिकता है और एक्टर ने भी अपनी सिक्योरिटी को और टाइट करने के लिए नए इंतजाम किए हैं.

विदेश से खरीदेंगे नई कार सलमान खान

सलमान खान को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी मेंटेन रखना है. इस बात को मद्दे नजर रखते हुए एक्टर ने निसान पैट्रोल SUV खरीदने का फैसला लिया है. ऐसा पहली बार नहीं जब एक्टर सिक्योरिटी के लिहाज से गाड़ी मंगा रहे हो. पहले भी परिवार को मिली धमकियों के बाद एक्टर ने गाड़ी मंगवाई थी. ये कार भारत में मौजूद नहीं है. इसे विदेश से मंगाया जा रहा है.

निसान पेट्रोल कार में होंगे ये फीचर्स

इस कार को सिक्योरिटी पर्पस से बेस्ट बताया जाता है. इस कार में एक्स्प्लोसिव एलर्ट इंडिकेशन्स हैं. इसके अलावा इसमें मोटी ग्लास शील्ड भी है जो किसी भी बंदूक की गोली से बचाव करने के में सक्षम है. साथ ही विंडो में भी सेफ्टी मेजर्स का काफी ध्यान रखा गया है और शैडो लगाए गए हैं ताकि अंदर बैठे शख्स को आइडेंटिफिकेशन ना हो सके. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि एक्टर को 60 बॉडीगार्ड्स के बीच रखा जाएगा.

पैपराजी भी कर रही सुरक्षा में सपोर्ट

पैपराजी भी इस मामले की गंभीरत को देखते हुए एक्टर को सपोर्ट कर रही है. हाल ही में पैपराजी की टीम से बातचीत में बताया गया था कि वे सलमान की सुरक्षा में मुंबई पुलिस को पूरा सपोर्ट करेंगे.उन्होंने कहा कि फोटोज और वीडियो के लिए वो सलमान का पीछा करने से बचेंगे. साथ ही पैपराजी सारे सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेंगी और अगर कोई कवरेज करनी होगी तो एक्टर की सुरक्षा टीम की जानकारी के बाद और सम्मानजनक तरीके से की जाएगी ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.