Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग को लेकर लगातार पुलिस जांच कर रही है. इस मामले को लेकर पुलिस कई खुलासे भी कर रही है. वहीं, अब इस मामले को लेकर अब पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें ये बताया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ये हमला करवाया था. इसके अलावा अनमोल बिश्नोई ने शूटरों को निर्देश दिए थे कि गोली ऐसे चलाना की सलमान खान डर जाए.
इसके अलावा अनमोल बिश्नोई ने शूटरों से कहा था कि जब वो फायरिंग करें तो उस समय अपने हाथ में सिगरेट रखकर पीते रहें ताकि सबको पता चले कि हम कितने निडर हैं. साथ ही उसने कहा था कि आप ये काम करके इतिहास रचेंगे और आपका नाम सभी अखबारों और अन्य मीडिया में होगा.
मुंबई पुलिस की क्राइम एजेंसी ने जुलाई के महीने की शुरुआत में विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत अदालत के समक्ष 1,735 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था. पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल कि उसके मुताबिक अनमोल बिश्नोई शूटर्स को कह रहा था कि फायरिंगद निडरता के साथ करना ताकि सलमान खान डर जाए.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की सुबह जब वह गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने आवास में सो रहे थे, तब उन्होंने पटाखा फूटने जैसी कुछ आवाज सुनी. उन्होंने कहा कि उनके पुलिस अंगरक्षक ने सुबह करीब 4.55 बजे बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पहली मंजिल की बालकनी पर गोली चलाई है. खान ने कहा कि पहले भी उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने कहा कि उनके अंगरक्षक ने बांद्रा पुलिस थाने में गोलीबारी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. बयान में कहा गया कि अभिनेता को बाद में पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.