Salman Khan Recorded Statement On Firing Case: अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बाहर जो कुछ हुआ उसने हर किसी को सकते में ड़ाल दिया था. दरअसल सलमान के मुंबई बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले ने हर किसी को चौंका दिया था और इसमें अब तक कई सारे लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी हैं. हालांकि अभी तक ये मामला चल रहा है और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार इस पर पैनी नजर रखे हुए है और अब करीब दो महीनों के बाद सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से इस मामले पर बयान लिया गया है. बता दें दोनों भाईयों ने इस मामले में 4 जून को पुलिस को बयान दिया था. तो आइए जानते हैं खान ब्रदर्स ने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.
मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने सलमान खान ने अपनी पूरी बात रखी है और करीब 4 अधिकारी के सामने उन्होंने अपना बयान दर्ज किया है और 6 घंटों की पूछताछ में उन्होंने उस दिन की पूरी घटना के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान सलमान खान ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी खतरे में हैं और वो पुलिस द्वारा प्राप्त हुई मदद और केस की जांच के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं.
अपने बयान में सलमान खान ने पुलिस को बताया कि वो हादसे के दिन घर पर ही थे और उससे एक रात पहले घर में पार्टी होने की वजह से लेट सोए थे. उन्होंने पुलिस को बताया, जो गोली उनके फ्लैट की बालकनी में लगी थी, उसी की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली थी. एक्टर ने कहा कि वो झटके से उठे थे और बालकनी में बाहर देखने के लिए गए थे लेकिन वहां उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया.
पुलिस ने उनके भाई अरबाज खान का बयान भी दर्ज किया जो फायरिंग के वक्त जुहू वाले घर पर थे लेकिन वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को पहले भी दी गई धमकियों के बारे में जानते थे. सलमान खान के बयान को दर्ज करने में 3 घंटों का वक्त लगा, वहीं उनके भाई अरबाज खान के बयान को दर्ज करने में 2 घंटे ले. वहीं मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से करीब 150 सवाल पूछे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.