By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Salman Khan Was So Scared Of Radhe Also Not Happy With The Role Urge Fans Not To Follow The Character
Tere Naam के राधे वाले किरदार से घबरा गए थे सलमान, नहीं करना चाहते थे फिल्म...जानें किस्सा
सलमान खान ने भूमिका चावला के साथ 'तेरे नाम' की थी, जो उनके करियर की सबसे बड़ हिट फिल्मों से एक है.
सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन 15 अगस्त 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) ने उन दिनों अलग ही इतिहास रच दिया था. लंबे बालों वाले लवर ‘राधे (Radhe)’ के रोल से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था. ‘तेरे नाम’ की थी, जो उनके करियर की सबसे प्रमुख फ़िल्मों में से एक थी और आज भी इसे सलमान की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म को पहले अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन सलमान के साथ विवाद के चलते आखिरकार स्वर्गीय सतीश कौशिक ने इसे डायरेक्ट किया था. ये सलमान के करियर की सबसे बड़ी कल्ट क्लासिक फिल्म साबित हुई हालांकि राधे के कैरेक्टर को लेकर खुद सलमान घबराए हुए थे. आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
सलमान खान नहीं पसंद था राधे का किरदार
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में सतीश कौशिक ने फिल्म में सलमान खान के रोल को लेकर बात करते हुए बताया, ‘भले ही तेरे नाम सुपरहिट फिल्म थी, लेकिन सलमान खान इस फिल्म से खुश नहीं थे. उन्हें चिंता थी कि फिल्म में उनका किरदार युवाओं को मिसलीड कर सकता है और उन पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है. जिसके चलते वह काफी चिंतित थे. यही नहीं उन्होंने इस रोल पर आपत्ति भी जताई थी.’
समाज में गलत संदेश नहीं दे रहे- सतीश
सतीश कौशिक ने बताया, ‘राधे के रोल को लेकर सलमान खान ने कहा था, कि क्या हम इस फिल्म के जरिए समाज में गलत संदेश नहीं दे रहे.’ दरअसल, फिल्म में राधे का किरदार एक ऐसे लवर का था, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरा बर्ताव करता है और उसे काफी परेशान भी करता है. ऐसे में वह काफी परेशान थे कि यह किरदार लोगों में गलत मैसेज पहुंचा सकता है.
सलमान को किरदार के लिए समझाान पड़ा- सतीश
सतीश कौशिक ने आगे बताया कि इसके बाद सलमान खान को उन्हें समझाना पड़ा था. उन्होंने सलमान को समझाते हुए कहा था कि, फिल्म में हर तरह के किरदार को दिखाना चाहिए, बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस बुरे किरदार की जीत ना हो और अंत में अच्छाई ही जीते. कबीर सिंह का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, अगर आज के जमाने में यह फिल्म रिलीज होती तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता.

राधे एक लूजर इंसान था- सलमान
वहीं आप की अदालत में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि मुझे इस कैरेक्टर को लेकर इतना डर लगा कि मैंने सोचा मैं ये नहीं करूंगा. सलमान ने कारण बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि मैंने फिल्म करने से पहले प्रमोशन भी सोच लिया था. मैंने सोचा था कि सबको बोलूंगा कि ये फिल्म जरूर देखना लेकिन इस किरदार को कभी फॉलो मत करना. मेरी नजर में राधे एक लूजर इंसान था.
राधे की पर्सनैलिटी कॉपी मत करो- सलमान
सलमान ने आगे कहा कि तेरे नाम वाला किरदार राधे ये एक लड़की के पीछे पागल हो रहा है और अपनी जिंदगी बर्बाद कर दिया. नहीं होता, ऐसे नहीं होता. अपनी लाइफ में आगे बढ़ो, सलमान ने ये भी कहा कि आप इसका हेयरस्टायल और फैशन कॉपी कर सकते हो लेकिन इसकी पर्सनैलिटी कॉपी मत करो. सलमान जानते थे कि उनके फैंस उनके लिए कितने दीवाने हैं, इसलिए वे पहले ही फैंस को सतर्क करना चाहते थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें