Bigg Boss 13: इस बार कौन से सेलेब्स लगाएंगे तड़का, मजा होगा दोगुना, शो होगा चटपटा ?

Bigg Boss 13: बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. लोग ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि इस बार कौन से कंटेस्टेंट शो का हिस्सा होंगे.

Published date india.com Updated: September 17, 2019 11:02 AM IST
Bigg Boss 13: इस बार कौन से सेलेब्स लगाएंगे तड़का, मजा होगा दोगुना, शो होगा चटपटा ?
Salman Khan's look from Bigg Boss 13 (Photo Courtesy: Mumbai Mirror)

Bigg Boss 13: फेमस शो बिग बॉस का नया सीजन रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. लोग ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार कौन से कंटेस्टेंट इस शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं. ये शो इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होगा. हमेशा की तरह सलमान खान इसे होस्ट करेंगे. शो का प्रोमो पहले ही आउट हो चुका है. लेकिन प्रतिभागियों के लेकर अभी तक कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि बिग बॉस फैंस क्लब ने कुछ सेलेब्स के नाम डिसक्लोज़ किए हैं. अब उसमें से कितने नाम पर मुहर लगी होगी ये देखने वाली बात है.

Dream Girl Box Office Day 4: रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं आयुष्मान, ‘पूजा’ की झोली में गिरे इतने करोड़

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा है. उन्हें सीरियल बालिका वधू से पहचान मिली. सिद्धार्थ रैश ड्राइविंग, बदतमीजी और अपने बिहेवियर की वजह से सुर्खियों में रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Shukla (@sidharth__shukla) on

बिग बॉस में मेघना मलिक भी दिखाई दे सकती हैं. ”ना आना इस देस लाडो” में इन्होंने मुख्य किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब सराहा था.

View this post on Instagram

#pennyforyourthoughts 😎..her thoughts

A post shared by Meghna Malik (@imeghnamalik) on

गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी बिग बॉस 13 में दिखाई दे सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
View this post on Instagram

Jo meri manjilon ko jati hai tere naam ki koi sadak hai na ..jo mere dil ko dil banati hai tere naam ki koi dhadak haina

A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on

बता दें, बिग बॉस 13 का प्रीमियर 29 सितंबर को रात 9 बजे होगा. सलमान खान का शो इस बार सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे टेलीकास्ट होगा. वहीं शनिवार और रविवार को शो रात 9 बजे ऑनएयर होगा.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.