मुंबई: सुशांत सिंह के निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े किए हैं. इस हादसे के बाद कई सिनेमा जगत की हस्तियों ने अपने साथ हुई नाइंसाफ़ी और फिल्म जगत में नेपोटिज़्म के असर पर खुलकर अपनी बात रखी है. इसी सिलसिले में अब अभिनेत्री आयाशा टाकिया ने भी बॉलीवुड में बुली करने की आदत पर अपने अनुभव साझा किए हैं.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इसका खुलासा किया है. आयशा लिखती हैं, “ट्रोलिंग और काम की जगह बुलिंग के मेरे अपने अनुभव रहे हैं..मैं इस पर खुलकर अपनी बात रखना चाहती हूं और चाहती हूं कि अगर कोई आपको नीचा दिखाने का प्रयास करता है, तो उसका विरोध करें. यह मान लीजिए कि आप सबसे खास हैं. आप यहां बने रहने और अपने हक की खातिर लड़ने के लिए मौजूद हैं. आप उज्ज्वल और अलग हैं. आपको उन्हें जीतने नहीं देना चाहिए.”
वह आगे लिखती हैं, “किसी से बात करें. लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं. डायरी पर अपनी बात लिखें या ऑनलाइन किसी से बात करें, लेकिन किसी को खुद पर हावी न होने दें. इन बकवासों को सहन न करें. मुझे पता है कि यह सब कुछ कहना आसान है, लेकिन आपको ऐसा करना होगा, आपको ऐसा करने की जरूरत है, कोई न कोई आपकी जरूर सुनेगा. हमें अपनी आगामी पीढ़ी के लिए इस धरती को एक बेहतर स्थान बनाना है और इस खातिर आपस में प्यार और सहिष्णुता बनाए रखें. लोगों संग अच्छा बर्ताव करें, क्योंकि कौन किस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, इसका अंदाजा आपको नहीं है.”
बता दें कि पिछले दिनों अभिनेत्री रवीना टंडन ने ‘भी पुराने जख्मों’ को कुरेदते हुए इस बात से सहमति जताई है कि बॉलीवुड में खेमें मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि उनका मजाक बनाया गया, फिल्मों से हीरो और उनकी गर्लफ्रेंड्स की वजह से निकाला गया है वहीं अभिनेता प्रकाश राज ने भी फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के होने पर खुलासा किया है और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के लिए इसको जिम्मेदार ठहराया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.