समांथा रुथ प्रभु की याददाश्त को क्या हुआ? शूटिंग के दौरान भूल गईं डायलॉग और डायरेक्टर का नाम

Samantha Ruth Prabhu : सोशल मीडिया पर समांथा रुथ प्रभु के चोट की खबर सुन फैंस उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

Published date india.com Published: March 31, 2023 3:27 PM IST
समांथा रुथ प्रभु की याददाश्त को क्या हुआ? शूटिंग के दौरान भूल गईं डायलॉग और डायरेक्टर का नाम

Samantha Ruth Prabhu : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं. वो जल्दी ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Citadel (सिटाडेल) में नजर आने वाली है, इसमें वरुण धवन भी उनके साथ लीड रोल हमें होंगे. Citadel को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु की सेहत को लेकर लोगों की टेशन देखने को मिली है. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सामंथा ने बताया कि सिटाडेल की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई, जिसके कारण वो कुछ घंटों के लिए सबकुछ भूल गईं. वो अपने डायलॉग और यहां तक कि डायरेक्टर का नाम तक भूल गईं.

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, ‘मुझे सेट पर सिर पर चोट लगी, जिसकी वजह से करीब 2 से 3 घंटे तक मैं सब कुछ भूल गई. मैंने राज से कहा कि रुको, मुझे अपना फोन देखने दो, तुम्हारा नाम क्या है?’ मुझे पहले कभी सिर में चोट नहीं लगी और मुझे नहीं पता था कि इसमें कैसा महसूस होता है. लेकिन बाद में मैं ठीक हो गई और कुछ घंटे बाद शूटिंग फिर से शुरू कर दी.’ पिछले महीने सामंधा ने अपने चोटिल हाथों की झलक दिखाई दी थी, फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी परेशान हो गए. इंडस्ट्री के लोगों और दोस्तों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की और उनका हाल जाना.

सामंथा ने यह भी कहा है कि राज और डीके ‘द फैमिली 2’ में ‘राजी’ के किरदार में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीक्वेंस को और ज्यादा निखारने की कोशिश कर रहे हैं. अमेजन प्राइम वीडियोज की इस ओरिजिनल सीरीज में समांथा रुथ प्रभु दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं. ‘सिटाडेल’ के अलावा सामंथा रुथ प्रभु के पास ‘शाकुंतलम’ है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसके अलावा उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ ‘कुशी’ भी है. सोशल मीडिया पर समांथा रुथ प्रभु के चोट की खबर सुन फैंस उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.