Samantha Ruth Prabhu Marriage Her Daughter In Law Overjoyed With This Happiness Actress Said Love You
खुशी से फूली नहीं समा रही हैं ननद शीतल, भाभी समांथा का दिल खोलकर स्वागत, एक्ट्रेस बोलीं-Love You
तलाक के चार साल बाद साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग दूसरी शादी कर ली है. 1 दिसंबर को दोनों ने परिवार के करीबी लोगों के सामने रिश्ते को नया नाम दिया.
Samantha Ruth Prabhu marraige her daughter in law overjoyed with this happiness actress said love you
अब राज की बहन और समांथा की ननद शीतल निदिमोरू ने एक्ट्रेस का घर में स्वागत किया है और दोनों के अच्छे जीवन की कामना की है. शीतल निदिमोरू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन फोटो डाली हैं. फोटो में राज का पूरा परिवार दिख रहा है. शीतल ने लिखा, “चंद्रकुंड में शिव की पूजा करते हुए प्रदोष काल में भीगते हुए मैंने खुद को आंसुओं से भरे हृदय से शिवलिंग का आलिंगन करते हुए पाया. ये आंसू दुख के नहीं, बल्कि खुशी और कृतज्ञता के थे. मुझे अंदर से बहुत शांति महसूस हो रही है, क्योंकि मेरा परिवार पूरा हो चुका है.
उन्होंने आगे लिखा, “एक परिवार के रूप में हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि राज और समांथा कैसे आगे बढ़ रहे हैं. किसी रिश्ते में शांति, गरिमा और ईमानदारी तभी आती है जब दो दिल इरादे से एक ही रास्ता चुनते हैं. आज एक परिवार के रूप में हम सभी उनके साथ खड़े हैं और वे भी पूरी खुशी के साथ. जब मैं तिल के तेल के दीये जलाती हूं तो मेरा दिल बस एक ही दुआ करता है कि हर किसी को ऐसा प्यार मिले जो इतना शांत, इतना स्थिर, और इतना सही लगे.
अपनी ननद के पोस्ट पर समांथा ने भी रिएक्ट किया है और हार्ट इमोजी के साथ ‘लव यू’ लिखा है.
1 दिसंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज को पोस्ट कर इसे ऑफिशियल किया था. फोटो बहुत प्यारी थी, जिसमें लाल सुर्ख साड़ी में समांथा मिनिमल ज्वेलरी के साथ बहुत प्यारी लगी और राज भी ट्रेडिशनल अटायर में दिखे.
शादी बिना किसी तामझाम के तमिलनाडु में ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित लिंगा भैरवी मंदिर में हुई. इस मंदिर का संचालन महिलाएं ही करती हैं और मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित मां की प्रतिमा की पूजा भी महिला पुजारी करती है. इस मंदिर को मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.