By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Samantha Ruth Prabhu Taking A Long Break From Career Because Of Illness
सामंथा रुथ प्रभु करियर से लेने वाली हैं लंबा ब्रेक, बीमारी बनी करियर में अड़चन
Samantha Ruth Prabhu Taking A Break From Career: सामंथा रुथ प्रभु आगामी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं.
Samantha Ruth Prabhu Taking A Break From Career: सामंथा रुथ प्रभु अभी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु लेकर खबर गूंज रही है. जानकारी के मुताबिक बीते दिन खबर आई थी कि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय एक्टिंग से 3 साल का ब्रेक ले रहे हैं. वहीं इसी से मिलती जुलती खबर आई है कि स्क्ट्रेस्स सामंथा प्रभु भी जल्द ही इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाली हैं. इस ब्रेक के पीछे उनकी पर्सनल वजह है हालांकि कुछ ही समय पहले सामंथा रुथ प्रभु का नागा चैतन्य से तलाक हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस काफी टूट गई थी. वहीं इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस के मन में तरह तरह के सवाल भी उठ रहे हैं.
इंडस्ट्री से लम्बे समय का लेंगी ब्रेक
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर सभी जानते हैं कि पिछले साल उन्होंने कई सारी परेशानियों से गुजरने के बाद अपनी कड़ी मेहनत से अपने सारे प्रोजेक्ट्स पुरे किए. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस करीब एक साल तक इंडस्ट्री से दूरी बना रही हैं. उन्होंने एक साल तक किसी भी फिल्म या वेब सीरीज को साइन नहीं करने का मन बनाया है.
एडवांस पेमेंट किया वापस
सामंथा बीते एक साल से अपनी पर्सनल प्रॉब्लम के साथ हेल्थ इश्यू से जूझ रही हैं. इन सब चीजों से जूझने के बाद भी सामंथा अपने काम से पीछे नहीं हट रही थीं. वह अपने सारे असाइनमेंट पूरे कर रही थीं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा अब करीब एक साल का ब्रेक लेने वाली हैं. जिसमें वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखेंगी. साथ ही मायोसिटिस का इलाज भी करवाएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा का कोई भी नई बॉलीवुड या साउथ की फिल्म साइन करने का प्लान नहीं है. इतना ही नहीं जिन प्रोजेक्ट्स पर वह खुशी के बाद काम करने वाली थीं उनकी एडवांस पेमेंट भी उन्होंने प्रोड्यूसर्स को लौटा दी है.
सामंथा प्रभु की वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर वरुण धवन के साथ सिटाडेल इंडिया का लास्ट शेड्यूल कम्प्लीट करने के बाद विजय देवकोंडा के साथ ‘कुशी’ की शूटिंग में फिलहाल व्यस्त चल रही हैं.ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के पूरा होते ही वो लंबे समय के लिए ब्रेक पर चली जाएंगी. सामंथा रुथ प्रभु काफी शानदार अदाकारा हैं और उन्होने कई भाषाओं में काम किया है. सामंथा प्रभु ने अपने तलाक के बाद खुद को संभालते हुए फिल्म ‘पुष्पा’ के आइटम सॉन्ग में अपने जलवे बिखेरी थी, लेकिन इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की खबर के बाद अब देखना ये है कि सामंथा प्रभु ‘पुष्पा 2’ के किसी आइटम सॉन्ग में नजर आती हैं या नहीं.
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें