Samantha Ruth Pradhu Crowd Misbehaved Virad Video After Nidhi Agarwal
निधि अग्रवाल के बाद अब Samantha Ruth Prabhu के साथ भीड़ ने की धक्का-मुक्की, सेफ्टी पर खड़े हुए सवालिया निशान?
Samantha Ruth Prabhu Mobbed Video: निधि अग्रवाल के बाद अब समांथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनके साथ बदतमीजी करते नज़र आ रहे हैं.
Samantha Ruth Prabhu Mobbed Video: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किस तरह भीड़ से घिरी हुई हैं. लोग फोटो खिंचवाने के चक्कर उनके पीछे मोबाइल लेकर उग्र हो रहे हैं. समांथा जैसे ही बाहर निकलती हैं भीड़ उनके पीछे पड़ जाती है. सिक्योरिटी होने के बावजूद भीड़ के बेकाबू हो जाती है. ऐसे में उन्हें बहुत मुश्किल से बचते बचाते अपनी गाड़ी तक पहुंचना पड़ता है. इस वीडियो ने कलाकारों की सेफ्टी पर एक बार फिर सवालियां निशान उठा दिए हैं.
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
हालांकि इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं है ऐसा पहले भी कई बार देखा जा चुका है. कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को भी इस तरह की अभद्रता का सामना करना पड़ा था. जैसे ही वो एक इंवेंट से बाहर निकली थीं. लोग फोट खिंचवाने की होड़ में उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे. एक्ट्रेस को अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. वो जैसे ही गाड़ी में बैठी उनके मुंह से निकला- What the hell. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भीड़ को कुछ भी करने की छूट है? क्या भीड़ को अपनी मर्यादा खो देने का पूरा हक है. भीड़ में महिलाओं की सेफ्टी का क्या रूल है??? ऐसे कई सवाल हैं जिन्हें लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है.
ऐसी बदतमीज़ी कब तक?
भीड़ में महिलाओं के साथ बदतमीजी अब आम हो चली है. इससे पहले भी कई बार सेलेब्स अपनी सेफ्टी को लेकर सवाल उठा चुके हैं. समांथा के इस वीडियो ने एक बार फिर इस मुद्दे के हवा दे दी है. किसी भी कलाकार के लिए फैंस का प्यार बहुत मायने रखता है. लेकिन जब यही प्यार हद से बढ़ जाता है तो वो डर और असुरक्षा में तब्दील हो जाता है. लोग इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि सेलेब्स भी इंसान होते हैं उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए.
समांथा रुथ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इनकी पहली शादी नागा चैतन्य से हुई थी लेकिन डिवोर्स के बाद उन्होंने फिल्ममेकर और द फैमिली मैन के को डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.