समीर वानखेड़े ने अब शाहरुख खान से मांगे 20000000 रुपये! दर्ज करवाया मानहानि का केस; जानिए क्या है मामला

Sameer Wankhede: आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े का आरोप है कि हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान डायरेक्टेड वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई और उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है.

Published date india.com Published: September 25, 2025 3:26 PM IST
समीर वानखेड़े ने अब शाहरुख खान से मांगे 20000000 रुपये! दर्ज करवाया मानहानि का केस; जानिए क्या है मामला

Bads of Bollywood: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर पूर्व एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर चर्चाओं ने हलचल मचा दी है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े ने अब फिर से ‘किंग खान’ से कानूनी तौर पर पंगा ले लिया है. इस बार उन्होंने शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाते हुए 2 करोड़ रुपये की डिमांड की है. आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े का आरोप है कि हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान डायरेक्टेड वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई और उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है.

समीर वानखेड़े ने लगाए ये आरोप

मानहानि केस में समीर वानखेड़े ने अपने आरोप में कहा कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके खिलाफ झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक क्लिप दिखाई गई है, जिससे उनकी इमेज को नुकसान हुआ. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि नेटफ्लिक्स की सीरीज में ड्रग्स विरोधी एजेंसियों की गलत और नेगेटिव इमेज दिखाई गई है, जिसकी वजह से जनता के बीच कानून प्रवर्तन संस्थानों को लेकर विश्वास कम हो रहा है. आईआरएस ऑफिसर ने दावा किया कि इस वेब सीरीज को उनकी इमेज खराब करने के इरादे से बनाया गया है. आपको बता दें कि आर्यन खान और उनसे जुड़ा मामला मुंबई की एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है.

2 करोड़ रुपये का क्या करेंगे समीर वानखेडे़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानहानि केस में समीर वानखेडे़ ने शाहरुख-गौरी खान की कंपनी और नेटफ्लिक्स से अपनी छवि खराब करने की एवज में 2 करोड़ रुपये की डिमांड की है. समीर ने ये भी दावा किया कि वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ कंटेंट सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न निमयों का उल्लंघन करती है, इसमे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेट का इस्तेमाल किया गया है. वेब सीरीज में दिखाए गए सीन से राष्ट्रीय भावना को आहत करने का प्रयास किया गया है. समीर वानखेडे़ की तरफ से कहा गया कि हर्जाने की राशि को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.