By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sanjay Dutt Became Emotional After Remembering Mother Nargis Dutt Said I Wish I Had Accepted This From My Mother
मां नरगिस दत्त को याद कर इमोशनल हुए Sanjay Dutt, बोले- काश मम्मी की ये बात मान ली होती
संजय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 14' के वीकेंड एपिसोड में नजर आए. इस स्पेशल एपिसोड का नाम 'सेलिब्रेटिंग संजय दत्त' रखा गया.
Indian Idol 14 : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी पहली फिल्म ‘रॉकी’ के प्रीमियर से तीन दिन पहले 3 मई 1981 को अपनी मां नरगिस दत्त (Nargis Dutt) को कैंसर के कारण खो दिया था, उस समय वह सिर्फ 21 साल के थे. 46 साल की उम्र में संजय ने अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) को भी खो दिया. हाल ही में एक्टर संजय दत्त अपने माता-पिता को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे, उनके निधन के बाद, उन्हें माता-पिता के साथ समय बिताने के महत्व का एहसास हुआ. संजय दत्त सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 के सेट पर पहुंचे. एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद जज श्रेया घोषाल ने संजय से उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में पूछा. इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘हम अपने माता-पिता को सीरियल नहीं लेते हैं, हमें लगता है, मम्मी पापा हैं और हमेशा रहेंगे.’
संजय दत्त ने अपनी मां को किया याद
मुन्नाभाई एमबीबीएस स्टार एक्टर संजय ने मां की एक बात याद करते हुए कह, ‘मेरी मां ने मुझसे कुछ कहा था, जो मुझे अब याद है. वह कहती थी, ‘संजय मेरे साथ बैठो, मेरे साथ समय गुजारो’ क्योंकि जब मैं चली जाऊंगी तो तुम्हें बहुत बुरा लगेगा. अब, मुझे लगता है कि अगर मैंने उसकी बात सुनी होती और दिन में उसके साथ कुछ घंटे बिताए होते, तो मुझे यह एहसास नहीं होता’. 90 के दशक में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपनी मां की मौत के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, ‘जब मेरी मां की मृत्यु हुई तो मैं रोया नहीं, मेरी कोई भावनाएं नहीं थीं. दो साल बाद मैं एक ग्रुप में बैठा था और एक आदमी ने यह टेप बजाना शुरू कर दिया और, मैंने अपनी मां की आवाज सुनी जो मुझे सलाह दे रही थी और मुझे बातें बता रही थी और वह मुझसे कितना प्यार करती थी और वह मेरी कितनी परवाह करती थी और वह मुझसे कितनी उम्मीदें रखती थी.’
संजय दत्त ने की तारीफ
संजय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 14’ के वीकेंड एपिसोड में नजर आए. इस स्पेशल एपिसोड का नाम ‘सेलिब्रेटिंग संजय दत्त’ रखा गया. कोलकाता की कंटेस्टेंट अनन्या पाल ने 1991 की फिल्म ‘साजन’ के गाने ‘तू शायर है मैं तेरी शायरी’, 1986 की फिल्म ‘जीवा’ के ‘रोज रोज आंखों तले’ और 1984 की फिल्म ‘जमीन आसमान’ के गाने ‘ऐसा समा ना होता’ पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया. उनके परफॉर्मेंस की संजय ने ‘शायरी’ स्टाइल में सराहना की और कहा, ‘दिल करता है कि सुनता ही जाऊं, ऐसी प्यारी आपकी आवाज़ है.’
Also Read:
-
'निहायती घटिया', Nora Fatehi - Sanjay Dutt के अश्लील गाने 'सरके चुनर' पर बैन लगाने की मांग, सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल
-
'पता नहीं कैसे जीते हैं लोग'? जैसे मैं...'नरगिस को याद कर जब रो पड़े थे सुनील दत्त, कब्रिस्तान जाकर किया था ये काम
-
'पता नहीं कैसे जीते हैं लोग'? जैसे मैं...'नरगिस को याद कर जब रो पड़े थे सुनील दत्त, कब्रिस्तान जाकर किया था ये काम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें