जब जेल जाने से पहले संजय दत्त ने की थी 'जंजीर' की डबिंग, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Sanjay Dutt Dubbing A Film Before Going To Jail: साल 2013 में आई 'जंजीर' में संजय दत्त की डबिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है.

Published date india.com Published: May 31, 2023 12:01 PM IST
संजय दत्त भी नहीं करना चाहते थे डबल रोल
sanjay dutt

Sanjay Dutt Dubbing A Film Before Going To Jail: संजय दत्त और राम चरण ने 2013 में आई जंजीर नाम की फिल्म में एक साथ किया था. इस फिल्म की डबिंग उन्होंने जेल जाने से एक दिन पहले पूरी की थी और इसके बारे में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने अब बताया है.अपूर्व लाखिया ने हाल ही में फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक में संजय दत्तकी डबिंग को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि अपूर्व लाखिया ने संजू बाबा को लेकर क्या कहा है?

जंजीर के लिए संजय कर थे डबिंग

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत में अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया कि संजय दत्त ने मुंबई के साल 1993 के बम धमाके से जुड़े मामले में जेल जाने से पहले इस फिल्म की डबिंग पूरी की थी. अपूर्व लाखिया ने संजय दत्त को एक शानदार इंसान बताते हुए कहा अगले दिन 1:30 बजे पुलिस उन्हें ले जाने आने वाली थी, वो जेल जाने वाले थे और फिल्म की डबिंग पूरी नहीं हुई थी.

डबिंग पूरी हुई और फिर जेल चले गए

अपूर्व लाखिया ने आगे खुलासा किया कि संजय दत्त ने उन्हें फोन किया और उनसे सॉरी कहा कि वो काम पूरा नहीं कर सके. साथ ही संजू बाबा ने डबिंग पूरी करने के लिए उन्हें रात में अपने घर बुलाया, उन्होंने घर में बार के एरिया को साफ किया. अपूर्व लाखिया अपने टेक्नेशियन के साथ वहां पहुंचे और संजय दत्त ने फिल्म की डबिंग पूरी की और दोपहर को 1:00 बजे जेल चले गए’.

अमिताभ बच्चन की जंजीर का थी रीमके

आपको बता दें कि संजय दत्त स्टारर ‘जंजीर’ अमिताभ बच्चन की साल 1973 में आई ‘जंजीर’ का रीमेक है. इस मूवी में संजू बाबा ने ‘शेर खान’ यानी प्राण का रोल किया है. मूवी में संजय दत्त के काम को काफी पसंद किया गया. इसके साथ ही इसमें प्रियंका चोपड़ा औऱ साउथ स्टार राम चरण भी थे. जंजीर में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और माही गिल की भी अहम भूमिका थी. संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घुड़चड़ी’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसके अलावा वो लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बन रही ‘लियो’ और अरशद वारसी के साथ एक अनटाइटल मूवी में भी काम कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.