Devdas के क्लाइमैक्स में ऐश्वर्या ने पहनी 15 मीटर लंबी साड़ी, भंसाली ने 6 घंटे में तैयार करवाया था कॉस्टयूम

Aishwarya Rai 15 Meter Silk saree: देवदास की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने बताया है कि कैसे ऐश्वर्या का पूरा क्लाइमेक्स वाला लुक आखिरी समय में बदल दिया गया था.

Published date india.com Updated: May 23, 2024 9:16 AM IST
Devdas के क्लाइमैक्स में ऐश्वर्या ने पहनी 15 मीटर लंबी साड़ी, भंसाली ने 6 घंटे में तैयार करवाया था कॉस्टयूम

Aishwarya Rai 15 Meter Silk saree: संजय लीला भंसाली इन दिनों वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं, ऐसे में आज हम आपको संजय की एक साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म देवदास के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपको हैरान कर सकती है और ये भी साबित करता है कि वो अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं. दरअसल देवदास में अगर आपको फिल्म का आखिरी सीन याद हो तो इसमें ‘पारो’ (ऐश्वर्या राय) ‘देवदास’ (शाहरुख खान) से आखिरी बार मिलने के लिए दौड़ लगाती है और इसमें उनका साड़ी का पल्लू हवा में उड़ता है और इसे यादागर बनाने के लिए संजय ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी औऱ रातों रात ऐश का पूरा लुक उन्होंने बदल दिया था ताकि ये सीन यादगार बन जाए, तो चलिए जानते हैं उन्होंने इसमें क्या बदलाव किए थे.

संजय ने मांगी 15 मीटर लंबी सिल्क साड़ी

संजय लीला भंसाली की देवदास के लिए नीता लुल्ला को बतौर फैश डिजाइनर चुना था और उन्होंने ही इसके सारे कपड़े डिजाइन किए थे. ऐसे में हाल ही में नीता नेयूट्यूब चैनल वाइपिंग आउट द नॉर्म पर एक इंटरव्यू के दौरान नीता ने बताया कि कैसे संजय ने आखिरी मिनट में देवदास के आखिरी शॉट के लिए साड़ी बदली थी. शूटिंग से कुछ घंटो पहले संजय ने नीता से करीब 15 मीटर लंबी सिल्क साड़ी चाहिए.

साड़ी बनाने के लिए मेरे पास कुछ घंटे थे- नीता

वाइपिंग आउट द नॉर्म पर एक इंटरव्यू के दौरान नीता ने बताया कि इस सीन पर मुझे बात करते हुए संजय ने कहा था कि ‘मैंने उनकी (ऐश्वर्या) कल्पना सीढ़ियों से नीचे भागते हुए की है और उनकी साड़ी का पल्लू जल रहा है. मुझे इसके लिए एक 15 मीटर लंबी सिल्क की साड़ी चाहिए. मुझे ऐसी 2 साड़ियां चाहिए, ताकि अगर एक जल जाए तो दूसरी हमारे पास हो.’ उस दौरान फोन नहीं हुआ करते थे और इस दौरान ऐश्वर्या और किरण खेर के पास ऐसी कोई साड़ी नहीं थी और मेरे पास कुछ घंटे थे और रात के 10:30 बज चुके थे और संजय अगले दिन शूट के लिए तैयार थे और मैंने उन्हें हामी भर दी और फिर स्टूडियो से निकल गई.

6 घंटे में साड़ी की थी तैयार

नीता ने बताया कि वो एक कपड़ा विक्रेता की दुकान में पहुंची और बहुत समझाने के बाद उन्होंने अपनी शॉप खोली और आधी रात को अपनी दुकान खोलने के लिए सहमत हुआ. नीता ने कहा कि ‘वह 12-12:30 बजे दुकान खोलने आए थे. क्योंकि मैंने पहले से ही अपनी टीम से बात कर ली थी, उन्होंने तुरंत साड़ी के बॉर्डर पर कढ़ाई का काम शुरू कर दिया था. हमने सुबह 6 बजे साड़ी पर काम खत्म किया था. मैं 9.30 पर सेट पर पहुंची और हमने शूटिंग शुरू की थी.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.