By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sanjay Leela Bhansali First Choice Aishwarya Rai And Salman Khan For Bajiro Mastani Here Why It Never Happend
Aishwarya Rai ने रिजेक्ट कर दी थी संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी, सलमान खान थे वजह
Aishwarya Rai On Bajirao Mastani: ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो क्यों संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं.
Aishwarya Rai On Bajirao Mastani: संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म हीरामंडी को लेकर चर्चा में है, लेकिन खास बात ये है कि इस वेब सीरीज से पहले संजय ने कई सारी धमाकेधार फिल्में बनाई है जिसमे से पद्मावत,बाजीराव मस्तानी,हम दिल दे चुके सनम जैसी मशहूर फिल्में बना चुके है. वैसे क्या आप जानते हैं कि साल 2015 में संजय की आई सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी निर्देशक के दिमाग में सालों से थी, लेकिन दो एक्टरों के प्यार और तकरार की वजह से ये कहानी संजय के ठंडे बस्ते में रखनी पड़ी थी और सालों बाद वो दीपिका,प्रियंका और रणवीर सिंह से मिलकर ये बनाई थी. हालांकि क्या आप जानते हैं कि संजय लीला भंसाली ने अपनी सोच में जिसे मस्तानी माना था वो कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय थी और बाजीराव सलमान खान थे. हालांकि ये जोड़ी कभी नहीं बनी तो आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा किस्सा.
मस्तानी के लिए संजय की पहली पसंद थीं ऐश्वर्या राय
फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में रिलीज हुई थी. संजय लीला भंसाली के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक रही थी ये फिल्म. फिल्म की कास्ट भी जबरदस्त थी. दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह, लेकिन रणवीर और दीपिका को संजय ने इन फिल्मों के किरदारों के लिए नहीं चुना हुआ था. संजय की पसंद तो कोई और दो बड़ी पर्सनालिटीज थीं. मस्तानी के लिए संजय की पहली पसंद थीं ऐश्वर्या राय थी, लेकिन उन्होंने बाजीराव की वजह से इस फिल्म को मना कर दिया था.
सलमान की वजह से छोड़ा था मस्तानी का किरदार
संजय और ऐश्वर्या जब कॉफी विद करण में आए थे तो करण जौहर ने दोनों सितारों ने पूछा था कि आखिर क्यों वो बाजीराव-मस्तानी ऐश को लेकर नहीं बना रहे है और क्यों एक्ट्रेस इस फिल्म को मना कर रही हैं. इस पर ऐश्वर्या ने आगे कहा था संजय चाहते थे कि मैं मस्तानी प्ले करूं, लेकिन उनके दिमाग में जो बाजीराव थे मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी.’ ऐश्वर्या ने सलमान का नाम लिए बगैर इस बात को स्वीकार किया था.
मैं उनकी बात का मान रखता हूं- संजय लीला बंसाली
संजय ने इस पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं जब बाजीराव के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में सलमान खान आता है और वो इस किरदार में कमाल के दिखते है, लेकिन मैं उनके साथ (ऐश) खाड़ी हूं और उनके इस डिसीजन की इज्जत करता हूं.’ वहीं कहा जाता है कि सलमान ने इस फिल्म के लिए संजय को कैटरीना कैफ का नाम सुझाया, लेकिन संजय लीला भंसाली अपने मन ही मन में पूरी फिल्म तैयार कर चुके थे.
Also Read:
-
'कट से क्राउन तक', शाहरुख से लेकर सलमान तक-कैसे Jawed Habib ने बदले बॉलीवुड के हेयर ट्रेंड्स?
-
'कट से क्राउन तक', शाहरुख से लेकर सलमान तक-कैसे Jawed Habib ने बदले बॉलीवुड के हेयर ट्रेंड्स?
-
'अच्छे लोगों की भगवान को भी जरूरत होती है', 'भाई' के निधन से दुखी सलमान खान, बोले-सबको एक दिन जाना है, वहां एन्जॉय करना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें