संजय लीला भंसाली ने भांजी के लिए इस एक्ट्रेस को किया इग्नोर, फैंस ने कहा 'करण जौहर से कम नहीं हैं'

Sanjay Leela Bhansali Trolled: संजय लीला भंसाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भांजी शर्मिन सहगल को तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे करते हुए दिख रहे हैं.

Published date india.com Published: May 8, 2024 1:02 PM IST
संजय लीला भंसाली ने भांजी के लिए इस एक्ट्रेस को किया इग्नोर, फैंस ने कहा 'करण जौहर से कम नहीं हैं'

Sanjay Leela Bhansali Trolled: संजय लीला भंसाली अब तक सिनेमाघरों में अपने काम का जादू चला रहे थे और अब वो पहली बार ओटीटी की दुनिया में अपना जादू चला रहा है और हालिया आई उनकी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ द डायमंड बाजार’ से उन्होंने फिर से खुद को साबित किया है. बता दें इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और 1 मई से हर जगह पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि इसी बीच में अब फिल्ममेकर संजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और इसकी वजह है नेपोटिजम, वहीं फैंस इसे देखकर उनकी तुलना अब करण जौहर से कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला.

जानें क्यों संजय हो रहे हैं ट्रोल

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ हर तरफ हल्ला मचा रही है और इस मल्टी स्टारर वाली वेब सीरिज में कई सारे सितारे एक साथ नजर आए हैं. इसमें आपको सोनाक्षी,फरदीन खान, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला,शेखर सुमन और ऋचा जैसे सितारे नजर आएंगे. इसी बीच में अब रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हीरामंडी के प्रीमियर इवेंट में ये सारे सितारे नजर आए थे, लेकिन इस दौरान जो कुछ हुआ वो बेहद हैरान करने वाला था.

हीरामंडी के प्रीमियर इवेंट में संजय हुए ट्रोल

रेडिट पर वायरल हो रहा वीडियो हीरामंडी के प्रीमियर इवेंट का है संजय पूरी कास्ट के साथ पोज देते हुए नजर आते हैं. तब ही ऋचा चड्ढा वहां पहुंचती हैं और उनके को स्टार उन्हें वापस आने और फोटो खिंचवाने के लिए कहता दिखता है. इसके बाद ऋचा को डायरेक्टर से मिलने और फोटो के लिए पोज देते हुए देखा जाता है.

SLB greeting Richa and then moving her aside to make sure his niece is in the spotlight next to him
byu/MogamboKiMummy inBollyBlindsNGossip

भांजी को किया आगे, ऋचा को किया इग्नोर

हालांकि आगे संजय लीला भंसाली एक्ट्रेस को थोड़ा पीछे होने के लिए कहते हैं और उनकी भांजी को आगे करते हैं. इसके बाद ऋचा साइड में चली जाती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है और डायरेक्टर के साथ उनकी भांजी की भी आलोचना देखने को मिल रही है. एक यूजर ने लिखा, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. यह तो करण जोहर से कम नहीं है. वीडियो के वायरल होने पर लोग संजय और शर्मिन की आलोचना कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि संजय ने भांजी को आगे लगाने के लिए ऋचा को अपने से दूर किया. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है, क्योंकि ये भी करण जौहर से कम नहीं हैं, बस उसका टॉक शो है, इसलिए वह हाइलाइट होता है’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.