दुल्हनिया ढूंढ रहे संजय मिश्रा! 62 की उम्र में दूल्हा बनने को तैयार! बोले- दहेज मैं दूंगा...छप गए कार्ड

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा को सिर्फ संजीदा किरदारों के लिए ही नहीं बल्कि अपने कॉमेडी से भरे रोल्स से भी जाना जाता है.

Published date india.com Published: October 16, 2025 9:31 AM IST
sanjay mishra ready to do second marriage at the age of 62 share the wedding card of durlabh-prasad-ki-doosri-shaadi
sanjay mishra ready to do second marriage

संजय मिश्रा ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिन्होंने फैंस को हंसाया और रुलाया दोनों हैं, लेकिन अब एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज से वो फैंस को हंसाने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि उनकी नई फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है.

संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर शादी के लिए दूल्हे के इश्तिहार जैसा है, जिसमें दुर्लभ प्रसाद का बायोडेटा छपा है. दुर्लभ प्रसाद की लंबाई 5 फुट 8 इंच है, वो भी बिना जूतों के, रंग गेरुआ है, और वो खुद सामने से लड़की वालों को दहेज देंगे. दुर्लभ प्रसाद ने दुल्हन के लिए कुछ खूबियां लिखी हैं, जिसमें विधवा, तलाकशुदा, देसी और विदेशी हर तरह की महिला चलेगी, बस महिला होनी चाहिए.

इस पोस्टर को शेयर कर संजय मिश्रा ने लिखा, “टैग करें, शेयर करें और जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद का साथ दें. दुल्हन खोज अभियान से जुड़िए, कौन जाने आपका एक शेयर किसी की ज़िंदगी में प्यार भर दे.” फैंस भी पोस्टर के कायल हो गए हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “करवाचौथ का उपवास भी रखोगे, ये नहीं लिखा है.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह, शानदार पोस्टर के साथ फिल्म का इंतजार रहेगा.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय मिश्रा ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘भक्षक’, ‘पोस्टमैन’, ‘हीर एक्सप्रेस’, ‘संत तुकाराम’, और ‘5 सितंबर’ में देखे गए. अब एक्टर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे बेटे की है, जो अपने पिता की शादी कराना चाहता है. दरअसल संजय जिस लड़की से शादी करना चाहते हैं, उनके घरवालों की डिमांड है कि भरा-पूरा परिवार होना चाहिए, खासकर घर में पहले से महिला मौजूद होनी चाहिए. ऐसे में एक्टर अपने ऑनस्क्रीन पिता की दूसरी शादी करवाने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं.

बता दें कि संजय मिश्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के साथ पुरानी फोटोज को शेयर करते रहते हैं. शूटिंग के सेट से भी एक्टर फोटोज शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने ‘घासीराम कोतवाल’ नाटक को लेकर भी वीडियो शेयर की थी और अपने किरदार के बारे में बात की थी.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.