By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sapna Chaudhary And Daler Mehndi Dance Video Goes Viral On Social Media
VIDEO: 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना चौधरी ने फिर किया कमाल, दलेरी मेहंदी का भी मिला साथ
सपना चौधरी आज जिन बुलंदियों पर हैं उस मुकाम पर हर स्टार पहुंचना चाहता है.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज जिन बुलंदियों पर हैं उस मुकाम पर हर स्टार पहुंचना चाहता है. वह जब भी स्टेज पर आती हैं को कोई न कोई नया धमाका जरूर करती हैं. सपना ने सबसे ज्यादा डांस ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर किया है. कभी कभी लगता है कि ये गाना सिर्फ सपना चौधरी के लिए ही बना है. हालांकि इस गाने पर कई डांसर्स डांस कर चुकी हैं लेकिन सपना के टक्कर का कोई नहीं है.
इन दिनों पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler mehndi) के साथ ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ (Teri Aakhya ka Yo Kajal) गाने पर सपना का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. सपना का ये वीडियो इतना कमाल है कि इसे देखकर आपके पैर भी खुद ही थिरकने लगेंगे. वीडियो में सपना चौधरी पीले कलर के सूट में नजर आ रही हैं और दलेर मेंहदी भी पीले कलर की पगड़ी में दिख रहे हैं. इसके बाद सपना अपने असली रूप में आती हैं गजब के ठुमके लगाती हैं.
सपना को देखकर दलेर मेहंदी भी खुद को रोक नहीं पाते और मस्त डांस करते हैं. वैसे एक बात तो तय है कि जब से सपना बिग बॉस से लौटी हैं उन्हे कई ऑफर्स मिले हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी एक्टर अक्षय देओल स्टारर नानू की जानू में स्पेशल नंबर कर चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने तेरे ठुमके सपना चौधरी पर गजब का डांस किया था. इस फिल्म में सपना के डांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
Also Read:
-
कलयुग की 'श्रवण' है ये बेटी! आंखों की रोशनी खो चुके माता-पिता का बनी ऐसा सहारा, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
-
'लोग छाती पीट रहे हैं, चूड़ियां तोड़ रहे हैं, IV ड्रिप लगा रहे हैं...' 'सैयारा' की PR टीम पर अहान पांडे के 'पिता' ने निकाला गुस्सा
-
'लोग छाती पीट रहे हैं, चूड़ियां तोड़ रहे हैं, IV ड्रिप लगा रहे हैं...' 'सैयारा' की PR टीम पर अहान पांडे के 'पिता' ने निकाला गुस्सा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें