By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sapna Chaudhary Bhojpuri Dance Watch Video
Video: सपना चौधरी का दिखेगा का नया अवतार, डांस के साथ होगा फैंस के लिए कुछ खास
हरियाणवी गानों में धूम मचाने और इंटरनेट पर अपने डांस से तूफान लाने के बाद सपना ने अब भोजपुरी गानों का रुख किया है.
हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने लटकों और झटकों की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है. यही नही उनकी तस्वीरें और वीडियों भी फैंस बहुत पसंद करते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो बढ़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमे उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियों में न केवल सपना के डांस मूव्स बल्कि उनके चेहरे के एक्सप्रेशनस और उनकी मुस्कुराहट को भी पसंद किया जा रहा है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सपना की फैन फोलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नही है. सपना के वीडियो आने के बाद जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते है. जो इस बात का सबूत है कि लोग सपना को कितना पसंद करते हैं. Video: मुंह पर चुन्नी लपेटकर सपना चौधरी ने लगाए तूफानी ठुमके, गजब की एनर्जी थी
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnach0udhary) on
हरियाणवी गानों में धूम मचाने और इंटरनेट पर अपने डांस से तूफान लाने के बाद सपना ने अब भोजपुरी गानों का रुख किया है. सपना पहले हरियाणा का एक जाना- माना चेहरा था लेकिन बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद सारा देश सपना को जानने लगा. ‘तेरी आँखों का यो काजल’ और ‘छोरी बिंदास’ पर उनके नागीन डांस ने स्टेज पर आग लगा दी थी. इसके अलावा जब वह बिग बॉस के घर में थी उस समय भी उनके डांस ने सबका दिल जीता था. यहां तक कि उनके डांस को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने काफी पसंद किया था. सलवार- सूट छोड़कर ब्लैक गाउन में बेहद हसीन दिख रही हैं सपना चौधरी, देखने लायक है ये अंदाज

लोगो को उनकी सीधी बातें और बिंदास अदांज काफी पसंद आया था.उनका गीत ‘बिलोरी अख’ को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी प्यार दिया था. सपना ने कुछ बॉलीवुड सांग भी किये है. उन्होने वीरे की वेडिंग फिल्म में ‘हट जा ताऊ’ और अभय देओल के साथ ‘तेरे ठुमके’ पर भी डासं किया है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
Dance Video: भोजपुरी गाने पर झूमकर नाची ये विदेशी लड़की, अमेरिका की सड़कों पर यूं मचाया धमाल | देखें वीडियो
-
नीलम गिरी के प्यार में डूबे खेसारीलाल! 'बुलबुल' में रोमांटिक केमेस्ट्री ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
-
Sapna Chaudhary New Song: सपना चौधरी के 'जले 3' ने जलाया दिल, यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर डांस मूव्स, देसी ठाठ ने ढाया कहर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें