Video: कार के बोनट पर चढ़ गया सपना चौधरी का भाई, ताबड़तोड़ चलाई गोलियां

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के भाई को गोलियां चलाते हुए देखा गया है.

Published date india.com Published: December 12, 2018 9:37 AM IST
Video: कार के बोनट पर चढ़ गया सपना चौधरी का भाई, ताबड़तोड़ चलाई गोलियां

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के भाई को गोलियां चलाते हुए देखा गया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया है कि सपना के भाई सफेद रंग की गाड़ी के बोनट पर चढ़े हुए हैं उनके हाथ में बंदूक है और वे ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. बता दें, इससे पहले भी करण चौधरी अपनी बहन सपना चौधरी के एक कार्यक्रम में इस तरह की हरकत कर चुके हैं.

Video: ‘तेरी बुआ लाग री हूं जो मेमसाब बोल रहा है’, सपना चौधरी ने लगाई एक लड़के को लताड़

दरअसल, एक्ट्रेस के एक प्रोग्राम में भीड़ बेकाबू हो गई थी उस वक्त करण ने हवाई फायरिंग की थी. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ करके उन्हें छोड़ दिया था. इस बार करण ने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. बता दें, रिएलिटी शो बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना को बहुत काम मिल रहा है वे दिन ब दिन तरक्की कर रही हैं. उनके शो हिट हो रहे हैं और उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें, हाल ही में सपना चौधरी एक इंटरव्यू में कहा था कि अपनी मर्जी से काम करती हैं और सच बोलना पसंद करती हैं. यही नहीं सपना की जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में भी नज़र आने वाली हैं. फिल्म में वे एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं. हाल ही में सपना चौधरी एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया. वहीं एकंर ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म का एक डायलॉग बोलने को कहा-तो सपना पुलिस अफसर के रूप में लड़के से पूछताछ करने के दौरान बोलीं-तने चोरी कि है क्या? लड़का बोलता है नहीं मेमसाहब, इस पर सपना भड़क जाती है और कहती है ‘तेरी बुआ लाग री हूं जो मेमसाब बोल रहा है’. ये सुनते ही शो में मौजूद सारे दर्शक हंसने लगते हैं.

सपना चौधरी की इस फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल हैं तथा निर्देश हादी अली हैं. ये फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.