By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sapna Chaudhary Instagram Dance Video On Haryanvi Song Salet Barti Goes Viral
Sapna Chaudhary ने काले सूट में 'स्लेट बरती' गाने पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ जोरदार डांस- Video
Sapna Chaudhary Dance Video Viral: सपना चौधरी ने किया 'स्लेट-बरती' पर जोरदार डांस, डांस मूव्ज देखकर क्रेजी हुई फैंस.
Sapna Chaudhary Dance Video Viral: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आजकल भले ही लोगों के बीच ना नजर आ रही हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार बरसाते हैं. अपने डांस के जरिए सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जबरदस्त डांस मूव्स के कारण वो अपने फैंस का दिल धड़काती रहती हैं.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं. अब एक बार फिर सपना अपने डांस से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है. हाल ही में सपना ने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘स्लेट-बरती’ सॉन्ग पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं और शानदार डांस मूव्ज दिखा रही हैं.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस वीडियो को शेयर करके कैप्शन में लिखा, ‘बचपन में किस-किस ने बत्ती खाई है?’आउटफिट की बात करे तो वह ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं और बहुत प्यारी लग रही हैं. फैस द्वारा वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए डांस को एंटरटेनिंग बताया है.
Also Read:
-
Sapna Chaudhary New Song: सपना चौधरी के 'जले 3' ने जलाया दिल, यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर डांस मूव्स, देसी ठाठ ने ढाया कहर
-
टैटू और बिखरे बालों में सपना चौधरी की 7 खूबसूरत तस्वीरें...5 वीं देखकर लोग बोले-माशाअल्लाह!
-
टैटू और बिखरे बालों में सपना चौधरी की 7 खूबसूरत तस्वीरें...5 वीं देखकर लोग बोले-माशाअल्लाह!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें