एक्टर से नेता बने सरथ कुमार ने रजनीकांत को बताया 'बाहरी', भड़का रजनी के फैन्स का गुस्सा

सरथ कुमार ने रजनीकांत के चेतावनी देते हुए कहा कि सोच समझ कर बयान दिया करें

Published date india.com Updated: January 17, 2017 7:28 PM IST
sarath kumar says rajinikanth is outsider  | एक्टर से नेता बने सरथ कुमार ने रजनीकांत को बताया बाहरी, भड़का रजनी के फैन्स का गुस्सा

साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। खासकर साउथ में लोग रजनीकांत की फिल्मों के दीवाने हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक रजनीकांत के फैन्स हैं। लेकिन अगर ऐसे में कोई रजनी के खिलाफ कुछ बोले तो आप सोच सकते हैं उसका क्या होगा। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ जब अभिनेता से नेता बने सरथ कुमार ने अपना निशाना रजनीकांत पर साधा।

जिसके बाद रजनीकांत के फैन्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर बुरे बुरे शब्दों में सरथ कुमार की आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल एक मैगज़ीन के लांच के दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि जयललिता के निधन के बाद राज्य में हो रही अस्वाभाविक राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें मैग्जीन के पूर्व संपादक चो रामास्वामी की याद आ रही हैं।

रजनीकांत के इस बयान को गलत तरीके से लेते हुए शशिकला के अन्नाद्रमुक की कमान सँभालने से जोड़ कर देखा गया और जिसके बाद सरथ कुमार ने रजनीकांत को राजनीति में ‘ बाहरी’ बता दिया। इस घटना के बाद सरथ कुमार ने रजनीकांत के चेतावनी देते हुए कहा कि सोच समझ कर बयान दिया करें। सरथ यहीं नहीं रुकें उन्होंने आगे कहा कि अगर रजनीकांत कोई पार्टी बनाएंगे तो मैं उसका विरोध करूँगा।

उन्होंने कहा ” मैंने मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो केरल और कर्नाटक में चुनाव लड़ेंगे। तमिलनाडु में सिर्फ एक तमिल ही मुख्यमंत्री होगा। उनका इशारा साफ़ तौर पर रजनीकांत के कर्नाटकी होने को लेकर था। ये भी पढ़ें: जैकी चेन की फिल्म कुंग फू योगा का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

इन सबके बाद रजनीकांत के समर्थकों का गुस्सा सरथ कुमार पर फूट पड़ा। सड़क पर उतर कर रजनी समर्थकों ने सरथ कुमार के पोस्टर भी जलाये और उन्हें अपशब्द कहे।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.