By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sasural Genda Phool Is Not Katrina Kaif Husband Vicky Kaushal House Mother In Law Pampering Daughter In Law
'ससुराल गेंदा फूल' नहीं है कैटरीना कैफ के पति का घर, सास ने बहू को लाड करते हुए खिंचवाई फोटो, ऐसी है बॉन्डिंग
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी. शादी को 3 महीने हो चुके हैं.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी. शादी को 3 महीने हो चुके हैं. दोनों काफी खुश हैं. शादी के बाद इस कपल की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली. लेकिन लोग अब ये जानना चाहते हैं कि कैटरीना अपने ससुराल में कैसे रह रही हैं. उनका सास के साथ रिश्ता कैसा है? बता दें हाल में सामने आई ये फोटो आपके सारे सवालों का जवाब दे सकती है. इस फोटो में कैटरीना की सास अपनी बहू को बहुत लाड करती हुईं दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में कैटरीना के हाथ में गिफ्ट दिखाई दे रहा है.
बता दें, कैटरीना ने इस तस्वीर में लाल रंग का शरारा पहना है वहीं उनकी सासू मां ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है. इसे देखकर लग रहा है कि दोनों में कितना प्यार है.
बता दें, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्ख़ियों में हैं. कभी किसी पर्सनल वजह से तो कभी किसी प्रोफेशनल वजह से दोनों लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं. इस बार जिस वजह से ये कपल चर्चा में है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल शादी के बाद विक्की और कैटरीना के पास कई फिल्मों के ऑफर्स आए हैं. दोनों ने अपनी पसंद की कहानी के लिए हामी भी भरी है मगर अब सुनने में आ रहा है कि विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने से इंकार कर दिया है.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें