By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Satish Kaushik 10 Year Old Daughter Posted Picture With Father You Will Cry After Seeing It
सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी ने शेयर किया बेहद भावुक पोस्ट, देखकर रो देंगे आप
Satish Kaushik Daughter Vanshika: सतीश कौशिक की 10 साल की प्यारी सी बेटी वंशिका ने शेयर किया भावुक पोस्ट.
Satish Kaushik Daughter Vanshika: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक आज यानी 9 मार्च को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए. अपने फेवरेट कॉमेडियन, निर्देशक को खोने के बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं. वहीं, सतीश कौशिक की एक छोटी सी बेटी है. जो पापा के जाने के बाद उन्हें बहुत याद कर रही है. ये हर किसी के लिए बेहद भावुक लम्हा है. बेटी वंशिका ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सबकी आंखें नम कर रहा है.
सतीश कौशिक की बेटी वंशिका
सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी है, जिसका नाम वंशिका है. वंशिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में वो अपने पापा को जोर से गले लगाए खिलखिला कर हंस रही है. हालांकि, तस्वीर के साथ कैप्शन में बस एक हार्ट इमोजी है. लेकिन, कुछ तस्वीरों में कैप्शन की जरूरत नहीं होती. ये फोटो अपने आप में एक कहानी बयां कर रही है. फैंस भी कॉमेंट बॉक्स में छोटी बेटी को दुआएं दे रहे हैं. साथ ही, हिम्मती बने रहने की कामना कर रहे हैं. पापा और बेटी की वायरल हो रही इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग को देख लोग अपना प्यार भी लुटा रहे हैं. वहीं, फोटो पर यूजर्स भी लगातार कॉमेंट कर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
16 साल बाद वंशिका का हुआ था जन्म
गौरतलब है कि सतीश ने शशि से साल 1985 में शादी रचाई थी उनका बेटा शानू कौशिक ने 1996 में महज दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए थे. फिर इस दुखद घटना के 16 साल बाद वह 56 साल की उम्र में वंशिका के पिता बने. शशि और सतीश कौशिक ने सेरोगेसी के माध्यम वंशिका को अपने जीवन में पाया था. वंशिका के होने पर सतीश ने कहा था कि यह 16 साल लंबे दुखद इंतजार का अंत है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें