By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Satish Kaushik Birth Anniversary Actor Had Had Suicidal Thoughts Know Story
Satish Kaushik Birth Anniversary: जब सतीश को आते थे सुसाइड के ख्याल, जानें रुलाने वाला हादसा
Satish Kaushik Birth Anniversary: साल 1956 में सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था.
Satish Kaushik Birth Anniversary: साल 2023 में 9 मार्च को सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया औऱ उनका अचानक यूं चले जाना हर किसी को खल गया. मशहूर कॉमेडियन सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी कोई उनके निधन पर यकीन नहीं कर पाता है. उनकी यादें अब भी जेहन में एकदम ताजा हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले ऐक्टर ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई है. क्या आप जानते हैं कि रील लाइफ में लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक की रियल लाइफ में ऐसा हादसा हुआ है जिसे वह शायद ही भूल पाएं.
फिल्म ‘मासूम’ से करियर की शुरुआत
सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था. दिल्ली के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी एक्टिंग का कोर्स किया था, पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपने को सच करने के लिए मायानगरी मुंबई जा पहुंचे.
इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम
सतीश कौशिक की बॉलीवुड में शुरुआत एक्टिंग के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी हुई थी. साल 1983 में आई फिल्म मासूम में उन्होंने शेखर कपूर को असिस्ट किया था. फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका भी निभाई थी. इसके बाद आई क्लासिक कॉमेडी जाने भी दो यारों को में अभिनय के साथ उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी लिखे थे. सतीश कौशिक ने बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया, उन्हें फिल्म ‘राम-लखन’ और फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए दो बार बेस्ट कॉमीडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है.
‘रूप की रानी चोरों का राजा’ हुई फ्लॉप तो डिप्रेश हुए सतीश
सतीश कौशिक को बोनी कपूर की फिल्म ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ में बतौर निर्देशक काम मिला। ये दोनों बड़े बजट की फिल्में थीं। हालांकि इसके बावजूद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी जिससे सतीश कौशिक बुरी तरह टूट गए। इतना ही नहीं उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आने लगे थे. ये फिल्म 9 करोड़ के बजट से बनी थी. फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से बोनी कपूर कर्जदार हो गए थे.
2 साल के बेटे की मौत से टूट गए
फिल्मी पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले सतीश कौशिक का निजी जिंदगी में ऐसे हादसे से सामना हुआ कि वह टूट गए. दरअसल, 1990 के दशक में उनके बेटे सानू की मात्र दो साल की उम्र में मौत हो गई थी. इसके बाद सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में काफी अकेला महसूस करने लगे थे. वह इस हादसे से निकलने के लिए खुद को काम में व्यस्त रखने लगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें