जब दिवंगत एक्टर Satish Kaushik को सलमान खान ने जड़ दिया था झापड़! जानें किस्सा

Satish Kaushik Got Slapped By Salman Khan: रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम के सेट्स पर सतीश कौशिक का फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान के साथ विवाद हो गया था.

Published date india.com Updated: September 26, 2024 9:40 AM IST
जब दिवंगत एक्टर Satish Kaushik को सलमान खान ने जड़ दिया था झापड़! जानें किस्सा

Satish Kaushik Got Slapped By Salman Khan: सतीश कौशिक और सलमान खान ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है और एक्टर की मशहूर फिल्म तेरे नाम को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था औऱ इस फिल्म ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और साथ ही इसने सलमान के करियर को पलट कर रख दिया था. ऐसे में जब इस फिल्म की शूटिग चल रही थी तो कहा जाता था कि भाईजान ने अपने ही डायरेक्ट यानि की सतीश कौशिक को थप्पड़ मार दिया था. आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.

क्या सलमान ने मारा था सतीश को थप्पड़

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन मीडिया में ये खबरें आई थी कि सतीश कौशिक ने सलमान खान को उनकी सबसे हिट फिल्म तेरे नाम दी थी. तेरे नाम की शूटिंग के दौरान सतीश कौशिक और सलमान के बीच चीजें थोड़ी अजीब हो गई थी. कहा जाता है कि विवाद इस कदर बढ़ गया था कि सलमान खान से सतीश कौशिक की कहासुनी हो गई थी. ऐसा भी काहा जाता है कि सलमान ने सतीश को थप्पड़ मार दिया था.

सतीश ने कहा ये सब बकवास

हालांकि निर्देशक सतीश कौशिक ने इस बात पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा था कि मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही हैं कि सलमान ने मुझे थप्पड़ मारा है ये पूरी तरह से गलत है और फेक है. सतीश ने इस बात से इनकार किया है कि फिल्म के सेट पर ऐसी कोई घटना हुई है. एक्टर के मुताबिक, सलमान और उनके बीच रिश्ते इतने मधुर हैं कि फिल्म की शूटिंग रिकॉर्ड 90 दिनों में पूरी हो गई है. वहीं बता दें जब सतीश की मौत हो गई थी तो सलमान उनके अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे और इस दौरान वो बेहद भावकु नजर आए थे.

Dam Maro Dam के लिए जीनत अमान ने असल में फूंकी थी चिलम, हो गई थी नशे में धुत 10

सतीश की मौत पर रो रहे थे सलमान

सतीश ने इन बातों से हमेशा इंकार किया और इसका सबूत ये है कि भाईजान ने सतीश की फिल्म कागज को अपने बैनर तले ना केवल बनाया बल्कि उसमें पैसे भी लगाए थे. इसके साथ ही वो सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहे थे. वहीं  सतीश कौशिक के निधन पर सलमान खान ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा था- ‘हमेशा प्यार किया और उनका सम्मान किया और हमेशा उनको उस आदमी के लिए याद रखेंगे जो वो थो. उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार और प्रियजनों को शक्ति मिले RIP सतीश जी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.