Satish Kaushik Death: 2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, 56 साल की उम्र में फिर से बने थे पिता

Satish Kaushik Passed Away: दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिश हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं.

Published date india.com Updated: March 9, 2023 11:11 AM IST
Satish Kaushik Death: 2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, 56 साल की उम्र में फिर से बने थे पिता

Satish Kaushik Passed Away: मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है. सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था. वो एक्टर के साथ-साथ निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर थे. उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में काफी समय तक थिएटर में भी काम किया था. आज सतीश भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन उनके करिदार लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे और उनका यूं अचानक जाना हर किसी के लिए सदमे जैसा है. ऐसे में आइए एक नजर ड़ालते हैं सतीश कौशिक के निजी जिवन पर.

मासूम से हुई करियर की शुरूआत

1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई. किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन ले लिया. इसके बाद वह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स कर मुंबई के लिए निकल पड़े. सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म मासूम से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी.

2 साल के बेटे का हुआ निधन तो टूटे सतीश

1983 में बॉलीवुड में कदम रखा और दो साल बाद 1985 में शशि कौशिक से शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद ही उन पर दुख का पहाड़ टूट गया था. पर्दे पर सबको हंसाने वाले सतीश की निजी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि वह टूट गए, उनके बेटे ने 2 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. इस हादसे के बाद सतीश और उनकी पत्नी की जिंदगी एकदम बदल गई थी. 1996 में उनके 2 साल के बेटे का निधन हो गया था. बेटे की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था, जिससे निकलने में उन्हें काफी समय लगा.

56 साल की उम्र में दूसरी बार बने पिता

शादी के 16 साल बाद 56 की उम्र में सतीश कौशिक के घर में एक बार फिर से खुशियां लौटीं और उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ. सरोगेसी से बच्ची का जन्म होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह हमारे दर्दनाक और लंबे इंतजार का अब अंत हो गया है. शशि और सतीश कौशिक कई बार अपनी बेटी के साथ कार्यक्रमों में दिखाई दिए हैं और साथ ही वो बेटी के साथ जमकर रील बनाते हुए नजर आते हैं.

करीब 100 फिल्मों में काम किया

सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म राम लखन और 1997 में फिल्म साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था. सतीश कौशिक ने करीब 100 फिल्मों में काम किया. 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से कौशिक ने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब एक दर्जन फिल्मों का डायरेक्शन किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.