Satish Kaushik Death: दो दिन पहले सतीश कौशिक ने जमकर खेली थी होली, देखें आखिरी तस्वीरें

Satish Kaushik Passed Away: सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों पोस्ट की थीं जिनमें वह होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: March 9, 2023 7:24 AM IST
Satish Kaushik Death: दो दिन पहले सतीश कौशिक ने जमकर खेली थी होली, देखें आखिरी तस्वीरें

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशक का निधन हो गया है. अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. अनुपम खेर ने लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है. सतीश कौशिक का निधन हो गया. 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने अंतिम सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. सतीश कौशिक के निधन से हर कोई गहरे सदमे में है. वहीं, बुधवार को सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली थी. उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी, ऐसे में फैंस के लिए यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे.

दो दिन पहले मनाई होली

सतीश कौशिक ने बुधवार को रात 11.27 बजे होली पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, जानकी कुटीर जुहू में जावेद अख्तर, बाबा आजमी, शबाना आजमी और तनवी आजमी की ओर से आयोजित इस शानदाप पार्टी का वो हिस्सा बने थे औऱ इस दौरान उन्होंने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल अली फजल और रिचा चड्ढा से मुलाकात की साथ ही परदेस की एक्ट्रएस महिमा चौधरी भी तस्वीरों में नजर आ रही हैं. सतीश कौशिक इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं और वह होली का पूरा मजा उठा रहे हैं.

आज सुबह कहा अलविदा

सतीश कौशिक की ये तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं, क्योंकि किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि जो शख्स कुछ घंटों पहले होली मना रहा था वो अब हमारे बीच नहीं है. फैंस इन तस्वीरों के जरिए सतीश कौशिक को याद कर रहे हैं. बता दें गुरुवार सुबह 5.16 मिनट पर अनुपम खेर ने कौशिक के दुखद निधन की खबर दी. इन तस्वीरों को देखकर चंद घंटों बाद उनकी मौत की खबर पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है. सतीश कौशिक के अचानक यूं चले जाने से उनका परिवार, फैंस और तमाम सेलेब्स को गहरा झटका लगा है. कई लोगों को तो इस बात पर यकीन भी नहीं हो रहा है कि दिग्गज कलाकार अब हमेशा के लिए खामोश हो गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.