Satish Kaushik Death: बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन (Satish Kaushik Death) हो गया है. उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इस खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने की है. अभिनेता के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. दिवंगत अभिनेता के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हालांकि, सतीश कौशिक के फैंस का कहना है कि अभिनेता ने भले इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके निभाए किरदार और हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा ही याद रखा जाएगा.
मिस्टर इंडिया का ‘कैलेंडर’
मिस्टर इंडिया में सतीश कौशिक का रोल सबसे ज्यादा पॉपुलर है इसमें उन्होंने ‘कैलेंडर’ का किरदार निभाया था जो उनकी जिंदगी के सबसे बेस्ट किरदारों में से एक है. सतीश कौशिक को दो बार सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है. यहां तक कि उनके छोटे-छोटे रोल भी दर्शकों को हमेशा याद रहते थे.
‘साजन चले ससुराल’ वाले मुत्त स्वामी
फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ में सतीश कौशिक ने मुत्त स्वामी का किरदार निभाया था, जिसने दर्शको को साउथ इंडियन स्टाइल में खूब हंसाया. इस फिल्म में कौशिक गोविंदा के दोस्त के किरदार में नजर आए थे. अभिनेता गोविंदा के साथ उनकी कॉमेडी टाइमिंग देखते ही बनती थी.
दीवाना मस्ताना के पप्पू पेजर
अनिल कपूर, गोविंदा और जूही चावला स्टारर इस फिल्म सतीश कौशिक ने पप्पू पेजर नाम के डॉन का किरदार निभाया था. दीवाना मस्ताना में उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई थी और लोग आज भी उनके इस किरदार को याद करते हैं और वो जहां भी जाते हैं उन्हें लोग इस किरदार को एक बार पेश करने के लिए जरूर करते थे.
मिसेस खिलाड़ी
अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने एक ज्योतिषी का किरदार निभाया था. फिल्म में वो अक्षय कुमार के मामा के रोल में थे, जो हमेशा उसकी कुंडली में राजयोग की बात कहकर उसे काम करने से मना कर देता था.
इन किरदारों ने भी बांधा समा
1997 में आई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का किरदार निभाया था. डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ में सतीश कौशिक ने कादर खान के पर्सनल असिस्टेंट का किरदार निभाया था. डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ में कौशिक ने गोविंदा के दोस्त मोहन का किरदार निभाया था.
Add India.com as a Preferred Source
हास्य भूमिकाओं में रहे सुपरहिट
सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ से की थी. इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1993 में उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा फिल्म का निर्देशन किया. इसके बाद उन्होंने दर्जनों फिल्मों का निर्देशन किया. कौशिक की खासियत है कि उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए. हालांकि, उनकी हास्य भूमिकाएं काफी अधिक लोकप्रिय हुईं, उनके कॉमेडी रोल्स में कोई ब्रेक नहीं था. सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म राम लखन और 1997 में फिल्म साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.