By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Satish Kaushik Prayer Meet Anuapm Kher Holding Acotr Daughter Hand See Pictures
सतीश कौशिक के प्रेयर मीट में दोस्त की बेटी का हाथ थामे दिखे अनुपम खेर, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Satish Kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के लिए प्रेयर मीट रखी गई थी.
Satish Kaushik Prayer Meet: सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च, 2023 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. मुंबई में 9 मार्च की शाम उनका अंतिम संस्कार करीब 8:30 बजे यारी रोड वर्सोवा के श्मशान भूमि में किया गया, उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन 11 मार्च को किया जाना था, लेकिन किसी कारण वश 11 मार्च को प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं हो कल शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन यारी रोड स्थित उनके आवास राज क्लासिक बिल्डिंग में किया गया. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कई लोग इमोशनल नजर आए.
अनुपम खेर ने थामा बेटी का हाथ
सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में उनके खास दोस्त अनुपम खेर भी शामिल हुए हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुपम सतीश कौशिक की छोटी बेटी शानु का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. उनकी ये अदा सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है और यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. प्रेयर मीट में सतीश कौशिक की 11 बेटी काफी उदास नजर आईं. इस दौरान एक्टर और सतीश के करीबी दोस्त अनुपम खेर उन्हें संभालते हुए और एक पिता की तरह उनका हाथ थामे नजर आए.
अनुपम खोज रहे हैं सतीश की ऐसी फोटो
वीरल भयानी ने सतीश कौशिक के प्रेयर मीट के दौरान का ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें अनुपम खेर अपने दोस्त को याद कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपम खेर कहते दिख रहे हैं कि मैंने सतीश कौशिक का पिछले दिनों ऐसा फोटो ढूंढने की कोशिश की, जिसमें वो हंस नहीं रहा है. मुझे तो नहीं मिला… आप लोग प्रेस वाले हैं आपको कोई मिल जाए तो मुझे जरूर भेज देना…इसके आगे अनुपम खेर वीडियो क्लिप में कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे लगता है कि सतीश कौशिक को डिग्निटी के साथ एग्जिट देना चाहिए उनपर कोई अफवाह नहीं बनानी चाहिए… वीडियो में एक्टर हाथ जोड़े दिख रहे हैं और कह रहे हैं, ‘ये जो सब अफवाए हैं इनका खात्मा आज भी इस पूजा के साथ खत्म हो जाना चाहिए. धन्यवाद.’
इस सभा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और बॉलीवुड एक्टर्स विद्या बालन ने भी शिरकत की है और साथ ही कई सारे बड़े सितारे इस दौरान नजर आए. सतीश कौशिक के प्रेयर मीट में इन सितारों के अलावा और भी कई फिल्मी स्टार्स ने शिरकत की. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, अब्बास मस्तान, दर्शन कुमार, गुलशन ग्रोवर, अशोक पंडित, मनीष पॉल, डेविड धवन जैसे सितारों ने शामिल होकर दिवंगत अभिनेता के लिए प्रार्थना की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें