Video: सतीश कौशिक के लिए बेटी वंशि​का ने पढ़ा इमोशनल लेटर, कहा '90 वर्षों में फिर से मिलेंगे'

Satish Kaushik Vanshika letter: 13 अप्रैल 2023 को दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी थी.

Published date india.com Updated: April 14, 2023 10:49 AM IST
Video: सतीश कौशिक के लिए बेटी वंशि​का ने पढ़ा इमोशनल लेटर, कहा '90 वर्षों में फिर से मिलेंगे'

Satish Kaushik Vanshika letter: कल सतीश 13 अप्रैल 2023 को बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यारे दोस्त सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते नजर आए. इस दौरान उनका परिवार और खास दोस्त एक साथ नजर आए और पिछले महीने होली के ठीक एक दिन बाद उनके असामयिक निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ऐसे में 13 अप्रैल 2023 की शाम अभिनेता अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता की 67वीं जयंती पर एक म्यूजिकल इवेंट आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. ऐसे में इस दौरान सतीश की पत्नी शशि और बेटी वंशिका भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं और अब अनुपम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सतीश कौशिक की बेटी वंशिका अपने पिता के लिए लिखा हुआ एख लेटर पढ़ रही है और उसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

मुझे पता है कि अब आप नहीं हैं- वंशिका

लेटर की शुरुआत में वंशि​का ने कहती हैं ‘हैलो पापा, मुझे पता है कि अब आप नहीं हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी. आपके दोस्तों ने मुझे मजबूत होना सिखाया है, लेकिन मैं आपके बिना नहीं रह सकती. मुझे आपकी याद आती है, अगर मुझे पता होता कि यह होने वाला है, तो मैं तुम्हारे साथ समय बिताने के लिए स्कूल को मिस कर देती. काश मैं तुम्हें एक बार गले लगा पाती। तुम अब भी मेरे दिल में हो। फिल्मों की तरह, काश कोई चमत्कार होता और तुम ज़िंदा हो जाते. मुझे नहीं पता कि जब मैं अपना होमवर्क नहीं करूंगी, तो मुझे मां से कौन बचाएगा. मुझे अब स्कूल जाने का मन नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरे दोस्त क्या कहेंगे, क्या वे मेरा मज़ाक उड़ाएंगे’.

वंशिका ने पिता को ऐसा किया याद

वंशिका ने लेटर में आगे कहा ‘कृपया हर दिन मेरे सपनों में आओ. मैंने तुम्हारे लिए पूजा की है और मैं चाहती हूं कि तुम स्वर्ग में रहो और ‘रोल्स-रॉयस’ व ‘फरारी’ के साथ एक बड़ी हवेली में एक खुशहाल जीवन जिओ, तुम बहुत अच्छा खाना खाओगे. वैसे भी, हम 90 वर्षों में फिर से मिलेंगे। कृपया पुनर्जन्म न लेना, हम 90 वर्षों में मिलेंगे. कृपया मुझे याद रखना, मैं आपको हमेशा याद रखूंगी. मेरे लिए आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे. जब भी मैं उदास महसूस करती थी, तो वह हमेशा मुझसे कहते थे, ‘वंशिका, क्या तुम जेडब्ल्यू मैरियट में लंच डेट पर जाना चाहती हो?’ जब मैं अपना डांस करती थी, तो उनके अजीब डांस मूव्स से हंसती थी’.

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


इस दौरान वंशिका जब लेटर पढ़ रही थी तो माइक थामे अनुपम खेर लगातार रो रहे थे और इस दौरान वहां पर आप अनिल कपूर और साथ ही परिवारे के खास दोस्त और बाकि लोग मौजदू थे. वंशिका जब ये लेटर पढ़ रही थी तो उनकी मां समेत वहां पर मौजदू सारे लोग इमोशनल हो उठे और सबकी आंखों में आंसू थे. बता दें कि सतीश कौशिक और उनकी पत्नी ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए वंशिका का स्वागत किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.