वीडियो: शो शुरू होने से पहले ही देखिए बिग बॉस 11 के घर का हर नजारा

आज से शुरू होने जा रहा बिग बॉस 11

Published date india.com Published: October 1, 2017 11:09 AM IST
See Video: Pinky Padosan reveals the Bigg Boss 11 house  |  वीडियो: शो शुरू होने से पहले ही देखिए बिग बॉस 11 के घर का हर नजारा

देश का सबसे चर्चित और विवादित टीवी शो ‘बिग बॉस’ आज रात यानी 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अब हर कोई यही सोच रहा है कि इस बार का शो कैसा होगा? कौन- कौन से सेलिब्रिटीज इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं? शो के कंटेस्टेंट्स के नाम बताने के बाद हम आपको बताने जा रहे है कि इस बार बिग बॉस 11 का हाउस कैसा होगा? जी हां, शो को शुरू होने में अभी कुछ घंटे बचे है लेकिन उससे पहले ही आप घर के अंदर का नजारा देख सकते हैं. क्योंकि पिंकी पड़ोसन अब बिग बॉस 11 के घर में पहुंच गई है.

गार्डन एरिया से लेकर किचन और बेडरूम तक इस बार बिग बॉस का घर बेहद ही ख़ास है. शो में रंग भरने के लिए इस बार बिग बॉस के घर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. तो आइये देखते है कैसा है इस बार का बिग बॉस हाउस.

पिंकी पड़ोसन बन बिग बॉस हाउस का दर्शन कराने वाले गौरव गेरा शो के नए कांसेप्ट के तहत सामने आए है. दरअसल टीवी पर बिग बॉस की बहुत सारी खबरें और गॉसिप नहीं दिखाई जा पाती. ऐसे में पिंकी पड़ोसन के जरिये अब दर्शक शो से जुड़ी हर छोटी से छोटी अपडेट जान पाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.