क्या एक्टिंग छोड़ राजनीति में शामिल होंगी माधुरी दीक्षित? धक-धक गर्ल ने बता दी दिल की सच्चाई, बोलीं- कैसे कहूं...

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी OTT सीरीज़ 'मिसेज देशपांडे' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वो एक्टिंग छोड़कर राजनीति में शामिल हो रही हैं. अब इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए जानते हैं.

Published date india.com Published: December 2, 2025 3:47 PM IST
serial killer madhuri dixit web series mrs deshpandey will quit the movies and join the politics truth behind
serial killer madhuri dixit web series mrs deshpandey will quit the movies and join the politics truth behind

माधुरी दीक्षित को लेकर एक बार फिर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है कि वो राजनीति ज्वॉइन कर सकती हैं. खासकर 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान पुणे या महाराष्ट्र सीट से उनके लड़ने की खबरें जोरों पर थीं. इस बारे में अब एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि वो राजनीति के लिए नहीं बनी है. माधुरी ने कहा कि वो पॉलिटिक्स में आना उनका मकसद नहीं रहा है. न मैं खुद को इस फील्ड के लिए फिट पाती हूं.

राजनीति में माधुरी
साल 2024 में जब उनकी राजनीति में आने की खबरें थीं तब लोगों ने उस वक्त सोशल मीडिया पर #MadhuriInPolitics जैसे हैशटैग ट्रेंड किए थे. वहीं कुछ का कहना था कि माधुरी जैसी कलाकार राजनीति को साफ-सुथरी बनाएंगी. लेकिन अफसोस एक्ट्रेस ने इसके लिए साफ तौर पर इनकार कर दिया.

माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज
बता दें, राजनीति की बजाय माधुरी OTT पर फोकस कर रही हैं. अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में वो सीरियल किलर का रोल कर रही हैं. ये सीरीज एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर का कॉकटेल का कॉकटेल है. ये शो 19 दिसंबर 2025 को JioHotstar पर रिलीज होगा. फैंस कह रहे, “माधुरी राजनीति में जाएं तो अच्छा, लेकिन एक्टिंग में तो वो क्वीन हैं ही.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.