Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: लोकप्रिय अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया को टीवी के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का बेसब्री से इंतजार है. अब इस शो में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने बताया कि वह और दर्शक, दोनों ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के पुराने समय को एक नए अंदाज से जीने के लिए उत्साहित हैं.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बारे में से बात करते हुए, शब्बीर ने कहा: “यह एक ऐतिहासिक शो रहा है, और जब यह शो दोबारा रिलीज होगा, तो इसकी कहानी आज के समय के हिसाब से होगी.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं वाकई शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, और मुझे लगता है कि दर्शक भी इसको देखने के लिए उत्साहित होंगे क्योंकि उन दिनों शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह शो अच्छा होने वाला है.”
बता दें, सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का प्रसारण 2000 में शुरू हुआ था और 2008 में बंद हो गया था. शो तुलसी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक आदर्श बहू, एक पंडित की बेटी होती है, जिसकी शादी बिजनेस टाइकून गोवर्धन विरानी के पोते मिहिर से होती है.
अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी विरानी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और अमर उपाध्याय फिर से मिहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे.
Add India.com as a Preferred Source
शो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, शगुन शर्मा, रोहित सुचांति, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनिष मेहता जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे.
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में उनके किरदार अनिकेत की वापसी की संभावना है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “वह अभी फिलहाल सोनी सब के रोमांटिक-कॉमेडी ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ कर रहे हैं.”
एक इंटरव्यू में शब्बीर ने कहा था कि वो सोशल मीडिया बहुत कम यूज़ करते हैं. जितना जरूरी हो उतना ही बस. ये एक लत की तरह है. जितना ज्यादा यूज़ करोगे उतना ही धंसते जाओगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.