Suhana Khan Agastya Nanda Dating: बॉलीवुड रे किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. वहीं दूसरी तरफ किंग खान की बेटी सुहाना खान भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक और तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. बता दें कि सुहाना खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द आर्चीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगीऔर लोगों को पिल्म का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में इस फिल्म में सुहाना के साथ ही अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्या नंदा भी डेब्यू करने जा रहाे हैं और अब दोनों के लिंक अप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है.
वैसे तो बच्चन परिवार औऱ खान परिवार लंबे समय से दोस्त हैं और लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात भी फिल्म ‘द आर्चीज़’ के सेट से पर हुई थी और वहीं से यह कहानी आगे बढ़ने लगी. खबर है कि कपूर फैमिली ने हाल ही में जो क्रिसमस पार्टी रखी थी उसमें अमिताभ बच्चन के नाती यानी श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्या नंदा भी पहुंचे थे और वो इस दौरान सुहाना खान को लेकर पहुंचे थे, जहां से अब तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
Pic from today’s lunch#AliaBhatt #SuhanaKhan pic.twitter.com/VWS4lfGKDv
— Alia’s nation (@Aliasnation) December 25, 2022
बताया कि अगस्त्या की मां श्वेता बच्चन की तरफ से उनके इस रिश्ते को सहमति है और वह सुहाना को काफी पसंद भी करती हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पार्टी के दौरान अगस्त्या ने अपने फैमिली मेंबर्स को सुहाना को मिलवाते हुए उन्हें अपना पार्टनर बताया है. हालांकि, इस बारे में एक्टर्स की तरफ से फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं है. बताते चलें की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली का नाम भी एक समय में खूब जुड़ा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.