By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shah Rukh Khan Changed His Name To Marry Gauri As Jitendra Kumar Tulli Know The Amazing Love Story
जब गौरी के प्यार में हिंदू बन गए थे Shah Rukh Khan, 'जीतेंद्र कुमार तुली' बन रचाया था ब्याह!
Shah Rukh Khan Change Hindu Name: शाह रुख खान ने जब गौरी खान के लिए बदल लिया था अपना धर्म.
When Shah Rukh Khan Change Into Hindu: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान की लव स्टोरी बॉलीवुड में सबसे मशहूर है और दोनों को लोग बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर देखते हैं. आज ये कपल बॉलीवुड का सबसे पावर कपल है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरी से शादी के लिए शाहरुख को काफी संघर्ष करना पड़ा था. दरअशल शाहरुख खान एक मुस्लिम परिवार से आते हैं और उनकी पत्नी गौरी खान सिख हिंदू परिवार से आती हैं. ऐसे में जाहिर सी बात है कि परिवारवालों को भी इस रिश्ते से काफी दिक्कते थीं, लेकिन शाहरुख ने अपने प्यार के आगे पूरी दुनिया को हरा दिया था और इसके लिए उन्होंने मजहबों की दिवारें तक तोड़ दी थी.
गौरी से शादी के लिए बदला था नाम
शाहरुख खान और गौरी एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे. इस जोड़ी ने धर्म की दीवार पार कर इंटरकास्ट मैरिज की है, लेकिन शादी के दौरान इन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था. दरअसल जब शाहरुख खान हिंदू रीति-रिवाजों और परंपरा में गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, तो उन्होंने अपना मुस्लिम नाम शाहरुख खान बदल लिया और अपना नाम ‘जितेंद्र कुमार तुल्ली’ रख लिया था.
क्यों रखा था जितेंद्र कुमार तुल्ली नाम
शाहरुख की लाइफ पर बेस्ड मुस्ताक शेख की किताब के मुताबित किंग खान ने शादी के दौरान अपना नाम जीतेंद्र कुमार तुल्ली रखा था और वे इस नाम से दो पुराने सितारों जितेंद्र और राजेंद्र कुमार को ट्रिब्यूट देना चाहते थे. बता दें कि राजेंद्र कुमार का पूरा नाम राजेंद्र कुमार तुली था. वहीं शाहरुख ने जीतेंद्र नाम इसलिए चुना था क्योंकि उनकी दादी सोचती थीं कि वह बॉलीवुड के ओजी ‘हिम्मतवाला’ से काफी मिलते-जुलते हैं.
गौरी ने रखा था अपना मुस्लिम नाम?
सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी को भी अपने निकाह के लिए अपना नाम बदलना पड़ा था. किताब के मुताबिक शाहरुख से निकाह के लिए उन्होंने अपना नाम गौरी से बदलकर आयशा रख लिया था. शाहरुख खान ने किताब में कहा, ”हमने यह बात कई लोगों को नहीं बताई है.” हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी करने के अलावा, जोड़े ने कोर्ट मैरिज के साथ अपने रिश्ते को कानूनी रूप से भी संपन्न किया था.
Also Read:
-
क्या मुस्लिमों को नमाज नहीं पढ़ने पर भारत में भी मिलती है सजा? इस देश में हो जाती है जेल-पाकिस्तान नहीं है नाम
-
क्या मुस्लिमों को नमाज नहीं पढ़ने पर भारत में भी मिलती है सजा? इस देश में हो जाती है जेल-पाकिस्तान नहीं है नाम
-
जमीन खा जाएगी, समंदर निगल जाएगा सबसे बड़े मुस्लिम देश की राजधानी- खतरे में कई और बड़े शहर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें