'प्राइवेट जेट से पांच सितारा होटल तक', जब बेटे आर्यन को बचाने के लिए वकील की पत्नी के आगे गिड़गिड़ाए थे शाहरुख खान

आर्यन खान इन दिनों अपनी नई सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन ए दौर में जब ड्रग्स के केस में उनका नाम आया था तो शाहरुख खान ने बेटे को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी.

Published date india.com Updated: September 21, 2025 10:27 AM IST
'प्राइवेट जेट से पांच सितारा होटल तक', जब बेटे आर्यन को बचाने के लिए वकील की पत्नी के आगे गिड़गिड़ाए थे शाहरुख खान

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drugs Case: सुपरस्टार शाहरुख खान को उस समय मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा जब उनके बेटे आर्यन खान को क्रूज़ पर ड्रग्स मामले में गिरफ़्तार किया गया था. इतना ही नहीं इस केस की वजह से आर्यन को लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था और इस केस ने हर किसी को हिला कर रख दिया था. कोरोना काल में जब आर्यन को इस केस में पकड़ा गया था तो किंग खान ने बेटे के लिए पूर्व अटॉर्नी जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के आगे हाथ जोड़कर खड़े गए थे ताकि वो उनके बेटे का केस लड़े और अब अब, यह खुलासा हुआ है कि उन्होंने पूर्व अटॉर्नी जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को यह मामला संभालने के लिए राज़ी किया था और उन्हें इंग्लैंड से मुंबई लाने के लिए एक निजी जेट की पेशकश भी की थी.

शाहरुख ने पूर्व अटॉर्नी जनरल को किया हायर

पूर्व अटॉर्नी जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने रिपब्लिक टीवी के लिए द लीगल साइड ऑफ थिंग्स में बताया कि कैसे वह आर्यन खान मामले में शामिल हुए और शाहरुख ने उन्हें कैसे राजी किया था. मुकुल के अनुसार, यह एक सामान्य जमानत का मामला था, लेकिन इसने सभी का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि इसमें एक “महत्वपूर्ण व्यक्तित्व” शामिल था’.

‘क्या मैं आपकी पत्नी से बात कर सकता हूं?’

इसके बारे में बात करते हुए पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने रिपब्लिक टीवी से कहा कि ‘मैं छुट्टियों में यूके में थाऔर वो कोविड का दौर था. मुझे मिस्टर खान के एक करीबी का फ़ोन आया कि वो चाहते हैं कि आप बॉम्बे हाई कोर्ट में उस केस की पैरवी करें. मैंने मना कर दिया (यह कहते हुए) कि मैं अपनी छुट्टी नहीं छोड़ना चाहता. किसी तरह, मिस्टर खान को मेरा नंबर मिल गया और उन्होंने मुझे फ़ोन किया, और मैंने उनसे भी यही बात कही… वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने कहा, ‘क्या मैं आपकी पत्नी से बात कर सकता हूं?’

मुझे एक प्राइवेट जेट ऑफर किया

मुकुल ने बताया कि शाहरुख ने अपनी पत्नी से बात की और उनसे अनुरोध किया कि वे इस मामले को एक वकील के रूप में न देखें, और कहा, “मैं एक पिता हूं.’ वकील ने बताया कि शाहरुख भी इन सभी भावनाओं से जूझ रहे थे और फिर उनकी पत्नी ने उन्हें आर्यन खान का मामला अपने हाथ में लेने के लिए मनाया. मुकुल ने केस लड़ने की अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए बताया कि इसमें शाहरुख की बहुत बड़ी भूमिका थी. मिस्टर खान बहुत दयालु थे  और उन्होंने मुझे एक प्राइवेट जेट ऑफर किया, जो मैंने नहीं लिया.

शाहरुख ने खुद नोट्स और पॉइंट्स वगैरह बनाए थे

मैं मुंबई गया और शाहरुख ने खुद उसी होटल में चेक-इन किया जहां मैं आमतौर पर रुकता हूं, जो नरीमन पॉइंट में ट्राइडेंट नाम का एक होटल है और उन्होंने वकीलों के अलावा, ढेर सारे नोट्स और पॉइंट्स वगैरह बनाए थे. साथ ही उन्होंने मेरे साथ इस पर चर्चा की और  हमने बहस की और ज़मानत मिल गई और मैं अपनी बाकी छुट्टियां बिताने के लिए तुरंत इंग्लैंड वापस चला गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.