By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shah Rukh Khan Gauri First Wedding Night Was Runied By Hema Malini Know The Story
जब हेमा मालिनी की वजह से बर्बाद हुई शाहरुख-गौरी की शादी की पहली रात, पत्नी को देख रो पड़े थे किंग खान
Hema Malini ruined Shah Rukh and Gauri First Night: शाहरूख खान से शादी करने के बाद गौरी खान ने शादी के बाद अपनी रात मेकअप रूम में बिताई थी और किंग खान उन्हें अकेला छोड़कर चले गए थे.
When Hema Malini ruined Shah Rukh and Gauri First Night: शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी की लव स्टोरी तो हर कोई जानते हैं और यह बात तो सभी को पता है कि शाहरुख खान को गौरी से शादी करने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े थे. शाहरुख उस दौरान ना बड़े स्टार ना उनके पास कोई खास काम था और साथ ही धर्म भी अलग था, लेकिन किंग खान ने गौरी के परिवार को हर तरह से मना लिया. ऐसे में जब इनकी शादी हुई और शाहरुख खान अपनी पत्नी को गौरी को लेकर मुंबई आए तो उन्होंने शादी की पहली रात सेट और मेकअप के कमरे में बिताई थी, तो आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
शादी की पहली रात फिल्म के सेट पर कटी
शाहरुख-गौरी की शादी वाले दिन ही हेमा मालिनी ने उन्हें फोन कर कहा कि वे चाहें तो शूटिंग के लिए आ सकते हैं. शाहरुख यह सोचकर खुश थे कि हेमा मालिनी से मिलना गौरी के लिए सरप्राइजिंग होगा. गौरी भी एक्साइटेड थीं. शाहरुख उस समय हेमा मालिनी के डायरेक्शन और प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘दिल आशना है’ के लिए काम कर रहे थे. ऐसे में शाहरुख खान स्टूडियो लेकर पहुंच गए.
गौरी को मेकअप रूम छोड़ा अकेला
शाहरुख गौरी को लेकर स्टूडियो पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी दिखाई नहीं दीं। वहां असिस्टेंट डायरेक्टर्स मौजूद थे जिन्होंने बताया कि हेमा मालिनी जल्दी ही आ जाएंगी. गौरी के साथ शाहरुख स्टूडियो के एक कमरे में बैठकर हेमा मालिनी का इंतजार करते रहे. ऐसे में करीब राज 11 बजे शाहरूख खान गौरी को मेकअप रूम में ही छोड़कर शूटिंग के लिए चले गए और करीब 2 बजे तक लगातार काम करते रहे.
गौरी को देखकर रो पड़े किंग खान
ऐसे में जहां एक तरफ किंग खान अपने काम में व्यस्त थे वहीं गौरी चुपाचप मेकअप रूम में बैठी हुई थी. ऐस में जब देर रात शाहरुख खान वापस थक हारकर मेकअप रूम में पहुंचे तो देखा कि भारी साड़ी और गहनों में लदीं गौरी एक लोहे की कुर्सी पर ही सो गई थीं और उस कमरे में मच्छर भी थे जो गौरी को सोते वक्त परेशान भी कर रहे थे। यह सब देख कर शाहरुख को बहुत दुख हुआ और वह रोने लगे. इसके बाद उन्होंने गौरी को उठाया और दोनों बिना कुछ एक दूसरे से कुछ कहे अपने होटल चले गए.
उस ने रात मेरी लाइफ में बहुत बड़ा रोल प्ले किया था- शाहरुख
शाहरुख खान ने अपनी सुहागरात वाले दिन का ये किस्सा खुद बताया था. और कहा था, ‘मुझे उस दिन मेरे फैसले को लेकर बहुत पछतावा हुआ था और रोना भी आया था. वो हमारी फर्स्ट नाइट थी जो एक मच्छरों से भरे कमरे में उसने अकेले गुजारी थी. मैंने गौरी को उठाया और उनसे कुछ नहीं कहा था. उन्होंने भी कुछ नहीं कहा. इसके बाद हम बिना एक दूसरे से कुछ कहे चुपचाप टैक्सी लेकर होटल आ गए थे. उस रात ने मेरी लाइफ में बहुत बड़ा रोल प्ले किया था.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें