'वो ठीक हैं अब', शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट

हीटवेव के कारण शाहरुख खान की खराब तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Published date india.com Updated: May 23, 2024 5:15 PM IST
Shah Rukh Khan manager Pooja Dadlani tweets about his health he is doing well
Shah Rukh Khan manager Pooja Dadlani tweets about his health he is doing well

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने शाहरुख खान की सेहत पर ताजा अपडेट दिया है. बता दें, बॉलीवुड सुपरस्टार को अहमदाबाद के केडी अस्पताल (Ahmedabad KD Hospital) में भर्ती कराया गया था, जिससे फैंस के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के आईपीएल मैच के दौरान हीट स्ट्रोक से गिर गए. शाहरुख खान आईपीएल 2024 के पहले प्लेऑफ मैच में SRH के खिलाफ अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में थे.

पूजा ददलानी का ट्वीट

पूजा ने शाहरुख के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट देने के लिए अपने एक्स प्रोफाइल (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का सहारा लिया. उनके ट्वीट में कहा गया, आप सभी के प्यार. प्रार्थना और चिंता के लिए थैंक्यू. अभिनेता अब बिल्कुल ठीक हैं. हीटवेव के कारण शाहरुख खान की खराब तबीयत होने की वजह से एक्टर को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

शाहरुख की बीमारी के बाद गौरी खान अहमदाबाद हॉस्पिटल पहुंचीं

शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान 22 मई को अहमदाबाद के केडी अस्पताल पहुंचीं. जहां उन्हें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती कराया गया. इसके बाद, केकेआर की को- ऑनर जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी शाहरुख खान के चेकअप के लिए अस्पताल गए. बता दें कि शाहरुख खान, जूही चावला और उनके बच्चे सुहाना और अबराम अपनी टीम का समर्थन करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.