By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shah Rukh Khan Revealed Suspense Of His Role In Dear Zindagi Movie
Oh No!!! शाहरुख़ ख़ान ने खोल दिया फिल्म ‘डियर ज़िंदगी’ का ये बड़ा सस्पेंस
अगर Dear Zindagi देखने का प्लान है, तो इसे पढ़ लें!
कल शाहरुख़ ख़ान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर ज़िंदगी’ रिलीज़ होने जा रही है। हाल ही में, फिल्म का एक गाना ‘ऐ ज़िंदगी गले लगा ले’ रिलीज़ हुआ है जो 80 के दशक में आई फिल्म ‘सदमा’ के गाने को रिक्रियेट करके बनाया गया है। इस फिल्म को ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम गौरी शिंदे ने डायरेक्ट किया है, तो ज़ाहिर है फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। साथ ही, शाहरुख की स्टारडम को भी फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और गानों के ज़रिये काफी भुनाया गया है। हालांकि खुद शाहरुख़ खान ऐसा नहीं चाहते कि उनकी स्टारडम से फिल्म पर कोई असर पड़े। उनका कहना है कि गौरी और आलिया ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं। लेकिन इसके साथ ही शाहरुख़ ने फिल्म में अपने रोल के बारे में एक अहम जानकारी भी दे दी है।
जनसत्ता वेबपोर्टल की एक ख़बर की मानें तो बकौल शाहरुख़ उन्होंने अपने करियर में पहले ऐसा रोल कभी नहीं निभाया जैसा कि वो ‘डियर ज़िंदगी’ में निभा रहे हैं। यानी इस फिल्म में शाहरुख का जो रोल है वो उनके 25 साल के करियर का सबसे जुदा रोल होने वाला है। हालांकि वो इस फिल्म में लीड नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में है, जिसे कैमियो भी कहा जा सकता है। शाहरुख इस बात से काफी खुश नज़र आ रहे हैं कि डायरेक्टर गौरी शिंदे ने उन्हें इस फिल्म के लिए चुना है। बता दें कि गौरी शिंदे की इस फिल्म में ज़िंदगी के फलसफे से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं, साथ ही उनका जवाब भी फिल्म की कहानी की ज़रिये ही ढूंढने की कोशिश की गई है।
वहीं फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे का कहना है कि इस फिल्म में डॉक्टर जहांगीर के कोल के लिए उन्होंने शाहरुख ख़ान की ही कल्पना की थी। वो इस रोल के लिए किसी और को लेने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। इस रोल को लिखते वक्त शाहरुख की तस्वीर गौरी के दिमाग में रहती थी। गौरी ने आलिया के रोल के बारे में भी यही कहा कि ये आलिया के करियर का अब तक का सबसे जुदा रोल है, जिससे हर लड़की खुद को रिलेट कर पाएगी। इसे भी पढ़ें – ज़िंदगी से निराश हर इंसान के सीधा दिल में उतर जाएगा शाहरुख और आलिया का गाना ‘ऐ ज़िंदगी’!
इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट ख़ासी उत्साहित नज़र आ रही है जिसकी वजह ये है कि उन्होंने पहली बार शाहरुख खान के साथ काम किया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय, अली ज़फर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी नज़र आएंगे।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें