शाहरुख़ खान ने आमिर को 'अतुल्य भारत'से हटाए जाने को लेकर यह कहा

Written By: Altaf Shaikh
Updated Date:February 11, 2016 12:28 PM IST

एसआरके ने आमिर खान को अतुल्य भारत अभियान से हटाए जाने को लेकर यह कहा है की उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस मामले से दूर रखा जाए। इसके अलावा शाहरुख़ खान ने एक और बात कही है की वो अब राजनीतिक या धार्मिक मामलों से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते हैं। इसलिए शाहरुख़ जो भी कहते हैं वो उस वक्त की सबसे बड़ी खबर बन जाती है। अब एसआरके ने आमिर खान को अतुल्य भारत अभियान से हटाए जाने को लेकर यह कहा है की उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस मामले से दूर रखा जाए।

Advertising
Advertising

शाहरुख़ खान ने आगे कहा की “मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। न मुझे इसके लिए नियुक्त किया गया और न ही निकाला गया। इसलिए मुझे इससे दूर रखें।” इसके अलावा शाहरुख़ खान ने एक और बात कही है की वो अब राजनीतिक या धार्मिक मामलों से जुड़े किसी बात पर कुछ नहीं कहेंगे। यह भी पढ़ें: इनक्रेडेबल इंडिया के बाद अब आमिर खान को रोड सेफ्टी कैम्पेन से भी हटाया गया

बता दें की कुछ दिन पहले शाहरुख़ खान ने बयान दिया था की देश का माहौल ख़राब हो चूका है। शाहरुख़ खान के इस बयान के बाद देशभर भाजपा और हिन्दुत्ववादी नेताओं ने उन्हें निशाना बनाया था। हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की फिल्म दिलवाले को भी इस बयान का विरोध सहना पड़ा था।यह भी पढ़ें: अतुल्य भारत' के लिए बॉलीवुड के सितारों की पहली पसंद अमिताभ बच्चन

विरोध के चलते दिलवाले की कमाई पर भी अच्छा खासा असर देखा गया था। शायद यही वजह होगी की अब शाहरुख़ खान अब राजनीतिक या धार्मिक मामलों से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें