'तुमसे ना हो पाएगा' कहने वाले तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया किस्सा, बस की फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान

Tigmanshu Dhulia On Shah Rukh Khan: तिग्मांशु धूलिया ने खुलासा किया कि शाहरुख खान जमीन से जुड़े इंसान हैं.

Published date india.com Published: April 26, 2023 4:20 PM IST
'तुमसे ना हो पाएगा' कहने वाले तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया किस्सा, बस की फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान

Tigmanshu Dhulia On Shah Rukh Khan: गैंग्स ऑफ वासेपुर के एक्टर और फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है. तिग्मांशु अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वो अपने को-स्टार शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान तिग्मांशु ने बताया है कि आज शाहरुख खान भले ही सुपरस्टार हो गए हैं लेकिन उनका अंदाज हमेशा से ही स्टारों जैसा रहा है. आज  करोड़ो के मालिक तिग्मांशु कभी बस के फ्लोर पर सो जाया करते थे। होगा यकीन? नहीं न लेकिन यह सच है. हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने इस बात का खुलासा किया है.

तिग्मांशु ने दिल में शाहरुख के साथ किया था काम

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तिग्मांशु ने उस दौर को याद किया जब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ की शूटिंग कर रहे थे। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के किस्सों याद करते हुए तिग्मांशु ने शाहरुख खान की तारीफ की और बताया कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं. Mashable India के साथ इंटरव्यू के दौरान तिग्मांशु ने खुलासा किया कि वह किंग खान के साथ साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ में काम चुके हैं. इस दौरान तिग्मांशु बोले, ‘शाहरुख आज भी नहीं बदला. वह सुपरस्टार तब भी था और आज भी है.’

बस की फ्लोर पर सो जाता था शाहरुख

Mashable India के साथ इंटरव्यू के दौरान तिग्मांशु ने बताया कि ‘शाहरुख आज भी नहीं बदला. वह सुपरस्टार था. मणि रत्मन सर की आदत थी कि वह वह दूर-दराज के लोकेशन पर शूट करते थे. हमारा लंच टाइम एक घंटे का होता था. शाहरुख खान बहुत कम खाता है. वो सिर्फ चिकन खाता है. तब तो वह वही खाता था, अभी का पता नहीं. वह बस के फ्लोर पर चादर बिछाकर सो जाता था’.

शाहरुख खबका ख्याल रखता है

इसके अलावा तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘जीरो फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही थी. शूट के दौरान वह छोटे से छोटे एक्टर्स और सबको बैठने के लिए चेयर देता था. सबसे पूछता था कि आपने खाना खाया कि नहीं. ऐसा लगता था कि हम बाराती हैं और वो लड़की वाला. हम उसके घर शादी करने के लिए आए हैं. उसके अंदर जो संस्कार है, वो बहुत बढ़िया है.’ आपको बता दें आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में शाहरुख खान ने बौने शख्स का रोल किया था. हालांकि, साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.