Jawan: मां वैष्णो देवी के दरबार में शाहरुख खान ने टेका माथा, सक्सेस के लिए मांगी दुआ- Video

Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi: शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए गए हैं. शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: August 30, 2023 1:12 PM IST
Jawan: मां वैष्णो देवी के दरबार में शाहरुख खान ने टेका माथा, सक्सेस के लिए मांगी दुआ- Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले दूसरा ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. जवान का दूसरा ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा.  इसी बीच में बॉलीवुड के अभिनेता एक बार फिर माता वैष्णो देवी (Shahrukh Khan in Vaishno Devi) के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं. शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर से माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे है. माता के दर्शन करने के लिए शाहरूख खान कल जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘जवान’ के रिलीज़ से पहले एक्टर वैष्णों देवी के दरबार आए और भवन में नतमस्तक हुए. किंग खान को बीती रात माता के भवन के पास जाते हुए देखा गया. इसके साथ ही उनके आसपास सिक्योरटी भी थी.शाहरुख खान ने कल बीती रात माता के दर्शन किए. वीडियो में शाहरुख टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपना चेहरा कवर कर रखा है जिससे की उनके बारे में किसी को पता ना चले. शाहरुख व्हाइड टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने जैकेट से सिर डका हुआ है और मास्क से चेहरे को कवर किया हुआ है.

सुरक्षा गार्डों से घिरे  शाहरुख खान

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इसके एक वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड फोटोग्राफरों से कोई तस्वीर न लेने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहा है. जहां शाहरुख एक कार से साफ तौर से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो फुटेज में शाहरुख खान को सुरक्षा गार्डों से घिरे हुए मंदिर की तरफ आगे बढ़ते देखा जा सकता है.

पठान के लिए पहुंचे थे शाहरूख

बता दें कि शाहरूख खान पहले भी माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके है. फिल्म पठान रिलीज होने से पहले शाहरूख अपने दोस्तों के साथ दिसंबर में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. हालांकि इस दौरान लोग उनको पहचान न पाएं इसके लिए शाहरुख खान ने काला चश्मा लगाया था और मास्क लगाकर मंदिर में पहुंचे थे लेकिन इसके बावजूद शाहरुख खान की एक वीडियो वायरल हुई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.