Shahid Kapoor And Kareena Kapoor Khan To Romance Again
क्या फिर रोमांस करेंगे शहीद कपूर और करीना?
ख़बरों की माने तो डेढ़ इश्कियां के डायरेक्टर अभिषेक चौबे फिल्म इंडस्ट्री को वो करके दिखने वाले है जो अब तक कोई नहीं कर पाया. अभिषेक जल्द ही फिल्म ‘उड़त पंजाब’ बनाने वाले है. इस फिल्म के लिए अभिषेक ने शहीद कपूर और करीना कपूर खान को साईन किया है.
बॉलीवुड के एक्स लवर्स करीना कपूर खान और शहीद कपूर भले ही अपनी अपनी लाईफ में मूव ऑन कर चुके हैं लेकिन इन दोनो का मन मुटाव ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रहा. फिल्म ‘जब वी मेट’ के बाद इस प्यारी जोड़ी को रियल लाईफ तो क्या रील लाइफ में भी साथ नहीं देखा गया. करीना नवाब सैफ से शादी करके अपनी ज़िन्दगी में खुश हैं और शाहिद भी अपने करियर को बेहतर बनाने में बिजी हैं. अब दोनों का एक दुसरे से कोई लेना देना नहीं है लेकिन फिर भी दोनों एक साथ फिल्म करने से लगातार मना करतें आए हैं, कई बार कई फिल्ममेकर्स ने दोनों को एक फिल्म में कास्ट करने की कोशिश की लेकिन ये दोनों है की पुरानी बातें भुलाने को तैयार ही नहीं. लेकिन अब लगता है सालों पुराना ये इंतज़ार ख़तम होने वाला है. शाहिद और करीना फिर एक साथ बड़े परदे पर काम करने के लिए तैयार हैं.
ख़बरों की माने तो डेढ़ इश्कियां के डायरेक्टर अभिषेक चौबे फिल्म इंडस्ट्री को वो करके दिखने वाले है जो अब तक कोई नहीं कर पाया. अभिषेक जल्द ही फिल्म ‘उड़त पंजाब’ बनाने वाले है. इस फिल्म के लिए अभिषेक ने शहीद कपूर और करीना कपूर खान को साईन किया है.
सुनने में यह भी आया है की ‘उड़त पंजाब’ में शहीद के अपोजिट अलिया भट्ट नज़र आएँगी. कुछ खबरें यह भी कह रही है की करीना कपूर भले ही फिल्म में काम करेंगी लेकिन वो शहीद क साथ स्क्रीन स्पेस नहीं शेयर करने वाली हैं . अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की फिल्म में करीना का क्या किरदार होगा.
चलिए वक़्त आने पर पता चल ही जायेगा की करीना और शहीद फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करतें है या नहीं. वैसे दोनों को एक साथ एक ही फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.